मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP : समाजवादी पार्टी के पूर्व चेयरमैन के भाई ने शराब पीकर घर में मचाया तांडव

UP : समाजवादी पार्टी के पूर्व चेयरमैन के भाई ने शराब पीकर घर में मचाया तांडव

बाराबंकी जिले के देवा कस्बे में समाजवादी पार्टी के पूर्व चेयरमैन साहबे आलम के भाई शहजादे आलम की दबंगई का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात शराब के नशे में उनके द्वारा की गई मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पीड़ित तुफैल, जो मोहल्ला हुज्जाजी का निवासी है, ने देव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, 20 दिसंबर की रात लगभग 8:30 बजे शहजादे आलम और उनके साथियों ने शराब के नशे में उनके घर के पास गाली-गलौज शुरू कर दी। तुफैल ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। तुफैल जब अपने घर के अंदर भागा, तो आरोपी घर में घुसकर उसे पीटते रहे।

घटना के दौरान जब आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, तो आरोपियों ने तुफैल को जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि थाने में शिकायत दर्ज कराने के दौरान भी पूर्व चेयरमैन के समर्थकों ने उन्हें धमकाया।

वायरल वीडियो के बाद स्थानीय लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस को इस तरह की दबंगई के खिलाफ कठोर कदम उठाने चाहिए। घटना के बाद से तुफैल और उसका परिवार डर के साए में जीने को मजबूर है।

Share This
अगला लेख → Aligarh : अमित शाह के बयान पर सपा ने किया प्रदर्शन , गृहमंत्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun