मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

कोरोना नियम नहीं मान रहे स्कूल,CMS ने बच्चो को इंटरव्यू के लिए बुलाया

कोरोना नियम नहीं मान रहे स्कूल,CMS ने बच्चो को इंटरव्यू के लिए बुलाया

लखनऊ- राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर एक तरफ जहा सरकार कड़े नियम बना रही है वही कुछ स्कूल इसकी धज्जिया उड़ाते नज़र आ रहे है,शनिवार को निजी स्कूलों की बड़ी लापरवाही सामने आई है. लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल की गोमती नगर शाखा गोमती नगर, DPS और सेंट फ्रांसिस स्कूल ने कोरोना के नियमों को अनदेखा करते हुए छोटे बच्चों को इंटरव्‍यू लेने के लिए बुलाया गया.

शुक्रवार को सीएमएस की स्टेशन रोड शाखा सील हो जाने के बावजूद सीएमएस की गोमती नगर विस्‍तार शाखा में बच्‍चों के प्रवेश के लिए इंटरव्‍यू हो रहे हैं.

नन्‍हें बच्‍चे अपने माता पिता के साथ स्‍कूल आ रहे हैं और रोकने वाला कोई भी नहीं है. जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मूक दर्शक बन कर सारा तमाशा देख रहे है. इससे पहले स्कूल परिसर में कोविड प्रोटोकॉल का पालन न किए जाने के चलते यह कार्रवाई की गई थी. लखनऊ जनकल्‍याण महासंघ के अध्‍यक्ष उमाशंकर दुबे ने बताया है कि आज गोमती नगर विस्तार के सीएमएस में एडमिशन के लिए इंटरव्‍यू चल रहा है. अभिभावक पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार बच्चो को स्कूल में इंटरव्यू दिलाने ले जा रहे हैं. इतना ही नहीं फीस जमा करने वाले अभिभावकों को भी स्कूल बुलाया जा रहा है. जब यह सब हो रहा है तो स्वाभाविक है टीचर और स्टाफ को भी बुलाया ही गया है जो कि पूरी तरह से प्रतिबंधित है.

शुक्रवार को सीएमएस की स्टेशन रोड शाखा को सील किया गया था DIOS लखनऊ व पुलिस की टीम सील करने की कार्यवाही करी.लखनऊ जिलाधिकारी के सख्त निर्देश है कि स्कूल बंद रहेंगे. लेकिन सीएमएस के बाद गोमती नगर विस्तार, DPS शाखा और सेंट फ्रांसिस स्कूल छोटे बच्चों को बुलाकर एडमिशन ले रहा है.

Share This
अगला लेख → कूचबिहार हिंसा मौतों के लिए दीदी का भाषण जिम्मेदार-अमित शाह

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
23°C
Patchy rain nearby
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun