मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
रांची में छात्रों का हंगामा! विधानसभा के पास लाठीचार्ज, वाटर कैनन से भी नहीं माने प्रदर्शनकारी तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस

देश में पूर्ण लॉकडाउन लगाने के फैसले में देरी से जा रही लोगों की जान- राहुल गांधी

देश में पूर्ण लॉकडाउन लगाने के फैसले में देरी से जा रही लोगों की जान- राहुल गांधी

नई दिल्ली-कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कई राज्यों में लॉकडाउन लगा दिया गया है. इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूरे देश में पूर्ण लॉकडाउन लगाने की मांग की है. उन्होंने ट्वीट किया,कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए अब सिर्फ एक ही रास्ता बचा है और वह है पूर्ण लॉकडाउन. राहुल गांधी का ट्वीट ऐसे समय आया है जब देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2 करोड़ के पार पहुंच गई है.

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “इस समय कोरोना से निपटने के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाना ही एकमात्र उपाय है और सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है.” उन्होंने आगे लिखा, “समाज के कुछ तबकों को न्याय योजना का लाभ देकर पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाए ताकि लोगों की जिंदगियां समय रहते बचाई जा सके.” राहुल गांधी इससे पहले भी कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार को अपने सुझाव देते आए हैं.

भारत में कोरोना के दैनिक मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. बीते 24 घंटे में देश में 357,229 नए कोरोना केस आए और 3449 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 3,20,289 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले रविवार को देश में 368,060 नए केस आए थे. दुनियाभर के करीब 40 फीसदी केस हर दिन भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं. वहीं, दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक समेत कई राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया है ताकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोका जा सके.

Share This
अगला लेख → यूपी में मीडियाकर्मियों के फ्री वैक्सीनेशन के लिए अलग से अलॉ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,542 +43 (+0.05%)
निफ्टी 24,584 +13 (+0.05%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 80% 💨 6 km/h
Dehradun