मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी चुनाव से पहले महिलाओं पर योगी सरकार का फोकस, स्कूटी से लोन तक बड़े ऐलान मुख्यमंत्री मान ने पंजाब की पहली ‘शेर-ए-पंजाब’ टी20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन धन की कमी के कारण नहीं रुकेगा किसी का इलाज – योगी आदित्यनाथ दिल्ली में पहली बार होगी अयोध्या की भव्य रामलीला, रवि किशन बनेंगे राम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे हिंदुस्तान में प्रदेश की एक नई पहचान बनाई है – राजनाथ सिंह क्यों भड़क उठी ईरान-US जंग में चिंगारी,क्या है वजह ? नेपाल बाढ़ पर CM योगी चिंतित, सीमा से लगे UP के जिलों में अलर्ट; अफसरों को फील्ड में उतरने के निर्देश पंजाब के आदर्श स्कूल शिक्षकों को मान सरकार का बड़ा तोहफा, ₹10 हजार से बढ़कर ₹22 हजार हुई सैलरी यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देने का ऐलानvidh यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, मायावती ने किया बड़ा ऐलान

आजम खान को अब कम ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत, हालत स्थिर

आजम खान को अब कम ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत, हालत स्थिर

लखनऊ- समाजवादी पार्टी नेता आजम खान की सेहत में पहले से सुधार देखने को मिला है. लखनऊ के मेदांता अस्पताल में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला का इलाज चल रहा है. आजम खान को इलाज के लिए आईसीयू में रखा गया है.

अस्पताल के अनुसार आज आज़म खान को कम ऑक्सीजन सपोर्ट की जरुरत है. पहले की तुलना में आज़म खान कम ऑक्सीजन प्रेशर पर हैं. सीवियर इन्फेक्शन डिजीज प्रोटोकॉल के तहत क्रिटिकल केयर टीम के डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में इलाज चल रहा है. आज़म खान की हालत अभी स्थिर है. अस्पताल के बुलेटिन के अनुसार अब्दुल्ला आज़म की तबीयत स्थिर एवं संतोषजनक है.

मंगलवार को आजम खान की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था. बताया गया कि उन्हें 10 किलो ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया. डॉ राकेश कपूर ने न्यूज़18 से फोन पर बताया था कि आजम खान का कोविड वार्ड के आईसीयू में इलाज चल रहा है. निमोनिया के चलते ऑक्सीजन लेवल कम हुआ है. अगले 72 घंटे इलाज़ के लिहाज से काफी अहम हैं. विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि किसी भी अफवाह से बचें. राकेश कपूर ने बताया कि अब्दुल्ला आजम की भी स्थिति संतोषजनक है और वे भी डॉक्टरों की निगरानी में हैं.

Share
अगला लेख → आज का राशिफल 16.5.2021

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *