मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Bahraich : आदमखोर भेड़ियों का आतंक, ड्रोन से भेड़ियों की तलाश में जुटा वन विभाग 

Bahraich : आदमखोर भेड़ियों का आतंक, ड्रोन से भेड़ियों की तलाश में जुटा वन विभाग 

बहराइच जिले के 30 गांवों की रातें इन दिनों काफी डरावनी हैं। पुरुष अंधेरे में रह रहे हैं और महिलाएं बच्चों के साथ घरों में कैद हैं. डर है भेलियों का, जिन्होंने आतंक मचा रखा है।

पहले तो मार्च से जून तक छिटपुट घटनाएं होती रहीं, लेकिन यहां एक माह में छह बच्चों और एक महिला को भेड़ियों के झुंड ने मार डाला. 35 लोग घायल हुए हैं, जिनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं. डर के इस माहौल में कुछ परिवारों ने अपने बच्चों को बाहर रिश्तेदारों के पास भेज दिया है.

स्थिति गंभीर थी और अब वन विभाग ने ऑपरेशन भेड़िया शुरू कर दिया है. 16 टीमों के साथ 12 जिला स्तरीय अधिकारी कैंप कर रहे हैं। टीम ने अब तक तीन भेड़ियों को पकड़ा है, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है और दो को लखनऊ चिड़ियाघर में रखा गया है। अपने तीन साथियों के पकड़े जाने के बाद भेड़िए और भी आक्रामक हो गए हैं.

महसी तहसील क्षेत्र में भेड़ियों का आतंक मार्च में शुरू हुआ, जब 10 मार्च को मिश्रनपुरवा की तीन साल की बच्ची को भेड़िया उठा ले गया। 13 दिन बाद 23 मार्च को नयापुरवा में डेढ़ साल का बच्चा भेड़िये का शिकार हो गया। अप्रैल से जून के अंत तक भेड़ियों के हमले में 10 बच्चे और बूढ़े घायल हो गए। इसके बाद 17 जुलाई से अब तक एक महिला और छह बच्चों को भेड़ियों ने शिकार बना लिया।

तीन अगस्त को वन विभाग के पिंजरे में एक भेड़िया फंस गया, जिसकी मौत हो गई। 8 और 18 अगस्त को दो भेड़िये एक पिंजरे में पकड़े गए। इसके बाद झुंड और अधिक भयभीत हो गया. भेड़िए के हमले में मासूमों समेत 25 लोग घायल हो गए।

Share This
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → Kupwara में सेना नें 3 आतंकियों को मार गिराया , सर्च ऑपरेशन …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun