मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

यूपी की जेलों में “आनंद” की पहल

यूपी की जेलों  में “आनंद” की पहल

लखनऊ – जेल में 1 कैदी की मौत और 10 कैदी के पॉजिटिव मिलने के बाद मचा हड़कंप, आनंद कुमार जैसे सजग प्रहरी के नेतृत्व में चालू हुआ कैदियों के कोरोना जांच का सिलसिला

यूपी जेलों के अच्छे दिन आनंद कुमार के आने के बाद से ही शुरू हो गए थे, जब से जेल को नए महानिदेशक के रूप में आनंद कुमार मिले हैं तबसे ही जेलों में गुडवर्क की बाढ़ आ गई है। जिन जेलों से जरायम की दुनिया के बादशाह रहते हैं और आये दिन जेलों से नए नए षडयंत्रो का लाइन लग जाती थी उन जेलों में अब कोरोना जैसी महामारी से देश को बचाने के लिए लगातार काम हो रहे हैं। यूपी की 71 जेलों में 90000 से ज्यादा कैदी रहते हैं, सभी कैदियो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जब मार्किट में मास्क और सैनिटाईज़र नहीं मिल रहे थे तब कैदियों ने सबसे पहले अपने लिए और फिर समाज के लिए इन्हें बनाना शुरू किया औऱ अबतक 2 लाख से ज्यादा मास्क बना चुके हैं।

अच्छी बात ये है कि इन मास्क, सैनिटाईज़र, पीपीई किट का इस्तेमाल जेलों के बाहर भी किया जा रहा। इन सब के साथ जेलों में कैदियों की इम्युनिटी बढ़ाने को लेकर भी आयुष विभाग की गाइडलाइन के अनुसार उन्हें काढा पिलाया जा रहा और योग कराया जा रहा है।

जेलों में एहतियातन अब शुरू हुई जांच में बदायूं, रामपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, बाराबंकी, बहराइच, सुल्तानपुर और मेरठ के जेलों में बंद कैदियों और जेलकर्मियों का कोरोना टेस्ट किया गया। जेल प्रशासन की मानें तो आधा दर्जन से अधिक जेलों में बंद 524 बंदियों का कोरोना टेस्ट किया गया, इसके साथ 29 स्टाफ का भी टेस्ट किया गया है। जिला कारागार बदायूं में 19 बंदी व 4 स्टाफ, जिला जेल रामपुर में 25 बंदी और 15 स्टाफ, जिला जेल मुजफ्फरनगर में 12 बंदी का कोरोना टेस्ट किया गया। इसके अलावा जिला जेल बागपत में 4 बंदी, जिला जेल बाराबंकी में 2 बंदी और एक स्टाफ, जिला जेल बहराइच में 09 बंदी और 01 स्टाफ, जिला जेल बलरामपुर में 12 बंदी और 8 स्टाफ, अस्थाई जेल सुल्तानपुर में 04 बंदी और अस्थाई जेल मेरठ में 21 बंदी का टेस्ट किया गया। हालांकि, अभी किसी की रिपोर्ट के बारे में कोई सूचना नहीं है. बताया जा रहा है कि सरकार की ओर से प्रदेश के सभी जेलों में संदिग्धों का कोरोना टेस्ट
कराया जाएगा।

आनंद कुमार के प्रयासों से अपराध की घटनाओ से सनसनी फैला देने वाली खबरों से इतर जाइलो से कोरोना वारियर के लिए मास्क पीपीई किट बन रही है वही काढ़े की सुगंध भी आ रही है वही खुद को स्वस्थ रखने के लोए योग भी किये जा रहे है ये योग और काढ़ा कैदियों में सकारत्मक ऊर्जा का संचार कर रहा है इससे जब ये कैदी जेल से बाहर आएंगे तो इनके अंदर समाज के लिए अच्छे कार्यों के लिए मंशा जाग्रत होगी

Share This
अगला लेख → Lockdown-4. 0 में जानें आज से क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun