BEL में निकली 600 से अधिक पदों पर भर्ती, जानें सैलरी और आवेदन कैसे करें l
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने ट्रेनी इंजीनियर के 610 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती पूरे भारतभर के लिए है, जिसमें उम्मीदवार बी.ई., बी.टेक या बी.एससी (4 वर्षीय कोर्स) की डिग्री होनी चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, और इलेक्ट्रिकल जैसी शाखाओं के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 25 और 26 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा। परीक्षा के बाद साक्षात्कार या अन्य चयन प्रक्रियाएं भी हो सकती हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें और निर्धारित योग्यता पूरा करें।
प्रथम वर्ष वेतन: ₹30,000 प्रति माह
द्वितीय वर्ष वेतन: ₹35,000 प्रति माह
तृतीय वर्ष वेतन: ₹40,000 प्रति माह
यह भर्ती एक अनुबंध के आधार पर शुरू होती है जो 2 वर्षों की प्रारंभिक अवधि के बाद 1 वर्ष तक बढ़ाई जा सकती है।
आवेदन करने की अंतिम तिथि और प्रक्रिया
आवेदन की शुरुआत: 24 सितंबर 2025
उम्मीदवार BEL की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी से सम्बन्धित दस्तावेज और फोटो, हस्ताक्षर आदि अपलोड करना आवश्यक है। आवेदन शुल्क सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए ₹177 है, जबकि आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी।
आयु सीमा: अधिकतम 28 वर्ष (आरक्षित वर्गों के लिए नियमानुसार छूट)
पद उपलब्धता: इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल आदि में बटे हुए 610 पद
कार्य स्थल: बेंगलुरु और भारत के अन्य शाखाएं