मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

Bihar : जहानाबाद के सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में मची भगदड़ , 7 लोगों की मौत

Bihar : जहानाबाद के सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में मची भगदड़ , 7 लोगों की मौत

बिहार के जहानाबाद जिले में सावन की चौथी सोमवारी पर बड़ा हादसा हुआ है. वाणावर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में सोमवार की सुबह भगदड़ मच गयी. इसमें छह महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गयी. सावन की चौथी सोमवारी को लेकर सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन के लिए सोमवार की देर रात से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही थी. यह घटना सोमवार दोपहर करीब एक बजे की है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिवारों को मुआवजे की घोषणा की है.

बताया जा रहा है कि मंदिर में दर्शन को लेकर कुछ श्रद्धालुओं में झगड़ा हो गया. इस दौरान पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया. इसके बाद मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई. जहानाबाद नगर थाना प्रभारी दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि मंदिर में भगदड़ मचने से कुछ लोग दब गये, जिनमें से सात लोगों की मौत हो गयी. जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये.

वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर दुख जताया है. मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये देने का ऐलान किया गया. साथ ही घायलों के इलाज के भी निर्देश दिए गए हैं. जदयू जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने श्रद्धालुओं की मौत पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि मंदिर में हंगामा होने की सूचना मिली थी. जब वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि लगभग सात लोगों की मौत हो गई है. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

Share This
अगला लेख → साल 2025 तक होगी सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी, जानें नास…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun