मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

BJP नेता जितेंद्र सिंह शंटी AAP में हुए शामिल, केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता

BJP नेता जितेंद्र सिंह शंटी AAP में हुए शामिल, केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार, 5 दिसंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा ऐलान किया। उन्होंने पूर्व बीजेपी विधायक और प्रसिद्ध समाजसेवी पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर केजरीवाल ने शंटी को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उन्हें पट्टा पहनाकर स्वागत किया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जितेंद्र सिंह शंटी के पार्टी में आने से आम आदमी पार्टी को नई ताकत मिलेगी। उन्होंने शंटी के समाजसेवा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे न केवल दिल्ली बल्कि देश और विदेश में भी अपने सेवाभाव के लिए प्रसिद्ध हैं। पिछले तीन दशकों में उन्होंने 70 हजार से अधिक शवों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया है। खासकर कोरोना महामारी के दौरान, जब लोग अपने परिजनों के शव लेने से डरते थे, तब भी शंटी जी ने अपनी सेवाएं जारी रखीं।

जितेंद्र सिंह शंटी दो बार पार्षद और एक बार विधायक रह चुके हैं। अब, आप सरकार के साथ जुड़ने से उनकी सेवाओं को और अधिक प्रभाव मिलेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि राजधानी में अपराध बढ़ते जा रहे हैं और खुलेआम हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में गैंगस्टर्स का राज हो गया है और केंद्र सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही।

आप विधायक दुर्गेश पाठक ने भी इस अवसर पर कहा कि जितेंद्र सिंह शंटी, जिन्हें कोरोना काल में उनके सेवा कार्यों की वजह से “एम्बुलेंस मैन” के नाम से जाना गया, अब आम आदमी पार्टी का हिस्सा बन गए हैं। शंटी के पार्टी में शामिल होने से समाजसेवा के क्षेत्र में पार्टी का दायरा और बढ़ेगा।

Share This
अगला लेख → चंद्रमा मिशन में नासा को झटका, 2027 तक टल सकता है इंसानों का…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun