मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

कारगिल विजय दिवस पर सीएम योगी समेत भाजपा नेताओं ने वीर जवानों को किया नमन

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शौर्य, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को नमन किया।

कारगिल विजय दिवस पर सीएम योगी समेत भाजपा नेताओं ने वीर जवानों को किया नमन

लखनऊ, 26 जुलाई 2026। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई वरिष्ठ नेताओं ने 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अदम्य साहस, बलिदान एवं राष्ट्रभक्ति को नमन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि कारगिल विजय दिवस हमारे वीर सैनिकों के शौर्य, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा का अमर प्रतीक है। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी अमर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए “जय हिंद” का संदेश दिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने भी कारगिल के अमर शहीदों को कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र उनकी वीरता और बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वर्ष 1999 में ऑपरेशन विजय के माध्यम से भारतीय सशस्त्र बलों ने अद्वितीय पराक्रम का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा की और देश का गौरव बढ़ाया। उन्होंने कहा कि शहीदों का त्याग हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

वहीं, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी कारगिल विजय की गौरवगाथा को याद करते हुए भारतीय सेना के वीर जवानों के साहस, शौर्य और बलिदान को सादर नमन किया।

गौरतलब है कि 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन विजय’ को सफलतापूर्वक पूरा कर कारगिल की रणनीतिक चोटियों से पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ते हुए विजय प्राप्त की थी। इसी ऐतिहासिक उपलब्धि की स्मृति में हर वर्ष 26 जुलाई को देशभर में कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।

Share This
अगला लेख → सोशल मीडिया की हर बात सच नहीं, शिक्षक युवाओं को करें जागरूक:…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun