मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो से लखनऊ में लगा जाम; क्रेन से पहनाई गई माला

लखनऊ, 12 जुलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने रविवार को प्रदेश कार्यालय में पदभार ग्रहण करने से पहले राजधानी लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन किया। करीब 50 वाहनों के काफिले के साथ निकाले गए रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान 1090 […]

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो से लखनऊ में लगा जाम; क्रेन से पहनाई गई माला

लखनऊ, 12 जुलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने रविवार को प्रदेश कार्यालय में पदभार ग्रहण करने से पहले राजधानी लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन किया। करीब 50 वाहनों के काफिले के साथ निकाले गए रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान 1090 चौराहे से भाजपा प्रदेश कार्यालय तक का मार्ग समर्थकों से भरा रहा, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

रोहित मिश्रा खुली कार में सवार होकर हाथ जोड़ते हुए कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर रवाना हुए। 1090 चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। समर्थकों ने क्रेन की मदद से उन्हें विशाल पुष्पमाला पहनाई और भगवान श्रीराम की प्रतिमा, रामचरितमानस, गदा, तलवार और फरसा भेंट किए। स्वागत के दौरान रोहित मिश्रा ने मंच से तलवार और गदा भी लहराई।

रोड शो में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने के कारण 1090 चौराहे और आसपास के इलाकों में दोपहर लगभग 12:15 बजे से 1:15 बजे तक लंबा जाम लगा रहा। काफिले के पीछे लगभग एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। यातायात व्यवस्था सामान्य करने के लिए पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, कार्यक्रम से पहले ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोई विशेष डायवर्जन योजना जारी नहीं की गई थी।

रोहित मिश्रा का 16 दिन पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मनोनयन किया गया था। इससे पहले वह भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

प्रतापगढ़ निवासी रोहित मिश्रा छात्र राजनीति से सक्रिय रहे हैं। उनका राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से शुरू हुआ। वर्ष 2016 में वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष चुने गए थे। इसके बाद वर्ष 2017-18 में उन्होंने एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री के रूप में भी कार्य किया। छात्र राजनीति से संगठनात्मक जिम्मेदारियों तक का उनका अनुभव भाजपा युवा मोर्चा में उनकी नई भूमिका का महत्वपूर्ण आधार माना जा रहा है।

रविवार को प्रदेश कार्यालय में उन्होंने औपचारिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Share This
अगला लेख → कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर भारत …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Mist
💧 94% 💨 5 km/h
Dehradun