मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लखनऊ के बाबा बुद्धेश्वर मंदिर से दानपात्र चोरी, चार दिन में दूसरी वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

लखनऊ, 12 जुलाई। राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बाबा बुद्धेश्वर मंदिर में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। रविवार तड़के अज्ञात चोर मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास रखा दानपात्र उठाकर फरार हो गए। दानपात्र में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई हजारों रुपये की नकदी होने का अनुमान लगाया […]

लखनऊ के बाबा बुद्धेश्वर मंदिर से दानपात्र चोरी, चार दिन में दूसरी वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

लखनऊ, 12 जुलाई। राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बाबा बुद्धेश्वर मंदिर में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। रविवार तड़के अज्ञात चोर मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास रखा दानपात्र उठाकर फरार हो गए। दानपात्र में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई हजारों रुपये की नकदी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह जब मंदिर के पुजारी नियमित पूजा-अर्चना के लिए मंदिर के कपाट खोलने पहुंचे, तो मुख्य गेट के पास नारियल फोड़ने के स्थान पर रखा दानपात्र गायब मिला। घटना की जानकारी तत्काल मंदिर प्रबंधन ने पारा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, चोरी की इस वारदात के बाद मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

गौरतलब है कि यह चार दिनों के भीतर बाबा बुद्धेश्वर मंदिर में चोरी की दूसरी घटना है। इससे पहले मंदिर से घंटा चोरी होने का मामला सामने आया था। उस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मंदिर के एक सेवकदार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लगातार दूसरी चोरी की घटना ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु मंदिर पहुंच गए। लोगों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। श्रद्धालुओं का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से धार्मिक स्थल की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

फिलहाल पारा पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दानपात्र चोरी करने वाले आरोपियों की तलाश के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

Share This
अगला लेख → भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा का शक्ति प्रदर्शन, रोड श…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Mist
💧 94% 💨 5 km/h
Dehradun