CBSE रिजल्ट 2025: 10वीं और 12वीं के अंक डिजिलॉकर ऐप पर कैसे देखें? जानिए प्रक्रिया
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल हुए 42 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अब बेसब्री से अपने परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है। जैसे ही परिणाम घोषित होंगे, छात्र इन्हें आधिकारिक वेबसाइट्स और एप्स के माध्यम से देख सकेंगे।
परीक्षा तिथियां:
- कक्षा 10वीं: 15 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक
- कक्षा 12वीं: 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक
रिजल्ट देखने के लिए छात्र-छात्राओं को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
डिजिलॉकर पर रिजल्ट ऐसे देखें:
- सबसे पहले DigiLocker की वेबसाइट (digilocker.gov.in) पर जाएं या मोबाइल ऐप खोलें।
- अगर पहले से अकाउंट है, तो साइन इन करें। नहीं है तो नया अकाउंट बनाएं।
- लॉगिन करने के बाद होमपेज पर “CBSE Board Result” विकल्प पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी (रोल नंबर, जन्म तिथि आदि) भरें और सबमिट करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट देखने के स्रोत:
- UMANG ऐप
- DigiLocker ऐप
- results.cbse.nic.in
- cbseresults.nic.in
- cbse.nic.in
- digilocker.gov.in
- results.gov.in
वेबसाइट पर ऐसे देखें रिजल्ट:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी जानकारी दर्ज करें (रोल नंबर, जन्म तिथि आदि)।
- आपका रिजल्ट एक नई विंडो में खुलेगा।
- रिजल्ट को ध्यानपूर्वक देखें, डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।