मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

Champions Trophy : गिल को उपकप्तान बनाए जाने पर दिग्गज नाराज़, जायसवाल के पक्ष में दी बड़ी प्रतिक्रिया

Champions Trophy : गिल को उपकप्तान बनाए जाने पर दिग्गज नाराज़, जायसवाल के पक्ष में दी बड़ी प्रतिक्रिया

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। टीम की कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई है, जबकि शुभमन गिल को उप-कप्तान बनाया गया है। भारत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में अपने अभियान की शुरुआत करेगा। 15 सदस्यीय भारतीय टीम में गिल को उप-कप्तान बनाने का फैसला चौंकाने वाला रहा, जिस पर पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। हरभजन का मानना है कि चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट को गिल को वनडे टीम का उप-कप्तान बनाने के लिए चैंपियंस ट्रॉफी खत्म होने तक इंतजार करना चाहिए था।

हरभजन ने सुझाव दिया कि रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए यशस्वी जायसवाल को मौका दिया जाना चाहिए था। उनका कहना है कि जायसवाल जैसे शानदार फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी को टीम में शामिल करना जरूरी है, क्योंकि वह टॉप ऑर्डर में दाएं-बाएं हाथ के संयोजन को बेहतर बना सकते हैं। हरभजन ने कहा कि जायसवाल का प्लेइंग-11 में होना बहुत जरूरी है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन किया है, जो उनकी क्षमता को साबित करता है।

हालांकि, हरभजन का मानना है कि शुभमन गिल के उप-कप्तान बनने के बाद अब जायसवाल का प्लेइंग-11 में खेलना मुश्किल हो सकता है। गिल पारी की शुरुआत करेंगे, जिससे जायसवाल के लिए ओपनिंग का मौका कम हो जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि गिल नंबर 3 पर नहीं खेल सकते, क्योंकि विराट कोहली उस पोजीशन पर खेलते हैं। ऐसे में जायसवाल का टीम में जगह बनाना चुनौतीपूर्ण है।

हरभजन ने अपने यूट्यूब शो में कहा कि अगर शुभमन गिल को उप-कप्तान न बनाया गया होता, तो रोहित और जायसवाल ओपनिंग कर सकते थे। विराट कोहली तीसरे नंबर पर और श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर खेलते। लेकिन गिल उप-कप्तान हैं, इसलिए उन्हें बाहर नहीं बैठाया जा सकता।

भारत की चैंपियंस ट्रॉफी टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और यशस्वी जायसवाल।

Share This
अगला लेख → अजीत डोभाल ने मुस्लिम बनकर पाकिस्तान में बिताया समय, पोल खुल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun