मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

‘चंद्रशेखर आजाद का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और साहस की अमर गाथा’ : केशव प्रसाद मौर्य

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और साहस का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने युवाओं से आजाद के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

‘चंद्रशेखर आजाद का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और साहस की अमर गाथा’ : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ,23 जुलाई 2026। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास 7-कालिदास मार्ग पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग, अदम्य साहस और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण की अमर गाथा है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आजाद ने अपने संपूर्ण जीवन को देश की स्वतंत्रता के लिए समर्पित किया और अपने अद्वितीय साहस एवं राष्ट्रनिष्ठा से स्वतंत्रता संग्राम को नई ऊर्जा प्रदान की। उन्होंने कहा कि उनके आदर्श प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा देते हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद जैसे महान क्रांतिकारियों के बलिदान और संघर्ष के कारण ही भारत को स्वतंत्रता मिली। आज का भारत उनके सपनों के अनुरूप एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों, संतों, समाज सुधारकों और राष्ट्रनिर्माताओं का समान भाव से सम्मान करती है तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी गौरवशाली विरासत और स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि वर्ष 1947 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के भाभरा स्थित चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली का दौरा करने वाले पहले प्रधानमंत्री बने। उन्होंने इसे महान क्रांतिकारियों के प्रति सम्मान और राष्ट्रवादी विचारधारा का प्रतीक बताया।

अंत में श्री मौर्य ने प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं से आह्वान किया कि वे चंद्रशेखर आजाद के राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, त्याग और साहस से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और जनसेवा को अपने जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य बनाएं।

Share This
अगला लेख → जनता दर्शन में सीएम योगी का बड़ा भरोसा: गंभीर बीमारियों के इ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun