मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

यूपी की सभी 403 सीटों पर भाजपा का चुनावी शक्ति प्रदर्शन, बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों से परखी संगठन की तैयारी

उत्तर प्रदेश भाजपा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, दोनों उपमुख्यमंत्री समेत वरिष्ठ नेताओं ने बूथ स्तर पर पहुंचकर संगठन की तैयारियों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति का मंत्र दिया।

यूपी की सभी 403 सीटों पर भाजपा का चुनावी शक्ति प्रदर्शन, बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों से परखी संगठन की तैयारी

लखनऊ, 22 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश भाजपा ने प्रदेश संगठन के गठन के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए बुधवार को प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किए। इन सम्मेलनों के माध्यम से पार्टी ने बूथ अध्यक्षों का सत्यापन करने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर संगठन की तैयारियों का आकलन किया।

इस अभियान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक सहित सभी मंत्री, सांसद और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ स्तर पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

पार्टी के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1.80 लाख से अधिक बूथ अध्यक्षों के साथ संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान बूथ अध्यक्षों को चुनावी माइक्रो मैनेजमेंट, मतदाता संपर्क, संगठन विस्तार और मतदान प्रतिशत बढ़ाने की रणनीति पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित सम्मेलन में भाग लिया, जबकि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सीतापुर पहुंचे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बरेली और ब्रजेश पाठक ने शाहजहांपुर में बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की। वहीं, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने वाराणसी में कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति का मंत्र दिया।

सम्मेलनों में वरिष्ठ नेताओं ने बूथ अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक कार्ययोजना साझा करते हुए “बूथ जीता–चुनाव जीता” और “मेरा बूथ सबसे मजबूत” के संकल्प को दोहराया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर सक्रिय संगठन खड़ा करने, नए मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

भाजपा का मानना है कि बूथ स्तर की मजबूत संगठनात्मक संरचना ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। इसी रणनीति के तहत पार्टी ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का यह व्यापक अभियान चलाया।

Share This
अगला लेख → Enjoy instant access to your favorite video games

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 91% 💨 5 km/h
Dehradun