मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

China Nuclear Breakthrough: चीन ने थोरियम से बनाया यूरेनियम, बदल जाएगी दुनिया की ऊर्जा नीति

China Nuclear Breakthrough: चीन ने थोरियम से बनाया यूरेनियम, बदल जाएगी दुनिया की ऊर्जा नीति

चीन ने विज्ञान की दुनिया में एक बड़ा इतिहास रच दिया है। उसने थोरियम को यूरेनियम में बदलने की जटिल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह खोज न केवल ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है, बल्कि पूरी दुनिया के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और टिकाऊ परमाणु ऊर्जा का रास्ता भी खोल सकती है। चीन ने यह उपलब्धि गोबी रेगिस्तान में स्थित वुवेई के दो मेगावॉट थोरियम मॉल्टन-सॉल्ट रिएक्टर (TMSR-LF1) में हासिल की है। इस रिएक्टर में थोरियम को यूरेनियम में बदलने का पहला चरण पूरा कर लिया गया है, जिससे वैज्ञानिक समुदाय में उत्साह और आश्चर्य दोनों का माहौल है।

थोरियम-232 खुद से विखंडन नहीं करता, यानी यह सीधे ऊर्जा उत्पन्न नहीं करता। इसे पहले यूरेनियम-233 में बदलना पड़ता है, जो एक विभाज्य नाभिक है। इसके लिए थोरियम पर न्यूट्रॉनों की बौछार की जाती है। इससे यह थोरियम-233 बनता है, जो आगे बीटा क्षय से प्रोटैक्टिनियम-233 और फिर यूरेनियम-233 में बदल जाता है। यह प्रक्रिया लगातार रिएक्टर के अंदर चलती रहती है और इसी से भारी मात्रा में ऊर्जा पैदा होती है। खास बात यह है कि एक बार प्रक्रिया शुरू होने के बाद ईंधन का बड़ा हिस्सा खुद रिएक्टर के अंदर ही बनता रहता है, जिससे यह प्रणाली लंबे समय तक चल सकती है और बाहरी यूरेनियम की जरूरत बहुत कम पड़ती है।

थोरियम से यूरेनियम बनाने की यह खोज नई नहीं है। इस पर काम लगभग 85 साल पहले शुरू हुआ था। 1940 के दशक में अमेरिका के ओक रिज नेशनल लेबोरेटरी में वैज्ञानिक अल्विन वाइनबर्ग ने मॉल्टन-सॉल्ट रिएक्टर की रूपरेखा तैयार की थी। 1965 से 1969 के बीच अमेरिका में इस पर प्रयोग भी किए गए थे और यह सिद्ध हुआ था कि तरल नमक वाला माध्यम उच्च तापमान पर भी सुरक्षित रह सकता है।

भारत ने भी थोरियम ऊर्जा के उपयोग पर काफी पहले से काम किया है। डॉ. होमी भाभा ने तीन-स्तरीय परमाणु कार्यक्रम तैयार किया था, जिसमें थोरियम का प्रयोग महत्वपूर्ण हिस्सा था। भारत के कलपक्कम स्थित कामिनी रिएक्टर में यूरेनियम-233 आधारित रिएक्टर का संचालन भी किया गया था।

चीन ने 2011 में थोरियम मॉल्टन-सॉल्ट रिएक्टर को राष्ट्रीय वैज्ञानिक पायलट परियोजना का दर्जा दिया था। इसके बाद लगातार रिसर्च और परीक्षण के बाद 2023 में पहला क्रिटिकलिटी पॉइंट हासिल किया गया। अक्टूबर 2024 में थोरियम लोडिंग के बाद 2025 नवंबर में चीन ने आधिकारिक रूप से थोरियम से यूरेनियम रूपांतरण के आंकड़े सार्वजनिक किए।

इस उपलब्धि का मतलब है कि अब भविष्य में थोरियम का इस्तेमाल परमाणु ईंधन के रूप में किया जा सकता है, जिससे दुनिया को अधिक स्वच्छ, सुरक्षित और सस्ती ऊर्जा मिल सकती है। थोरियम पृथ्वी की परतों में यूरेनियम से तीन गुना ज्यादा पाया जाता है, इसलिए इसकी उपलब्धता भी अधिक है। चीन की यह खोज आने वाले दशकों में वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य को पूरी तरह बदल सकती है।

Share This
अगला लेख →  बिहार चुनाव: वोट डालने पहुंचा लालू परिवार, तेज प्रताप की गै…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
24°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 4 km/h
Dehradun