मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- बंगाल को पाकिस्तान में जाने से बचाने में निभाई अहम भूमिका

लखनऊ, 06 जुलाई (यूएनएस)। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर […]

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- बंगाल को पाकिस्तान में जाने से बचाने में निभाई अहम भूमिका

लखनऊ, 06 जुलाई (यूएनएस)। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर शिक्षाविद् और अखंड भारत का प्रबल समर्थक बताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “भारत माता के महान सपूत, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे’ का उद्घोष करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आज 125वीं पावन जयंती है। इस अवसर पर उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार और प्रदेश की जनता की ओर से मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

इतिहास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब बंगाल को पाकिस्तान का हिस्सा बनाने की साजिशें रची जा रही थीं, तब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मजबूती से उसके विरोध में खड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि आज यदि पश्चिम बंगाल भारत का अभिन्न अंग है तो इसका श्रेय डॉ. मुखर्जी के दृढ़ नेतृत्व और बुलंद आवाज को जाता है।

मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती केंद्र सरकार की नीतियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि खाद्य एवं उद्योग मंत्री के रूप में कार्य करते समय जब तत्कालीन नेहरू सरकार की तुष्टीकरण की नीतियां देश की अखंडता के लिए चुनौती बनने लगीं, तब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने सत्ता का मोह त्यागकर मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना उचित समझा।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान पूर्ण रूप से लागू हो सका। उन्होंने इसे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और संकल्प की ऐतिहासिक जीत बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश का सौभाग्य है कि जिस बंगाल को पाकिस्तान के खूनी पंजे से बचाने में डॉ. मुखर्जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, आज वहीं उनकी विचारधारा को मानने वाली सरकार के सहयोग से उनके जीवन से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण और विकास डबल इंजन सरकार द्वारा किया जा रहा है।

Share This
अगला लेख → सरकारी आवास पर मुख्यमंत्री योगी ने लगाया जनता दरबार,लोगों की…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun