मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

टी0वी0 चैनलों,एफ0एम0 कन्टेन्ट टेलीकास्ट की होगी निगरानी – नवनीत सहगल

टी0वी0 चैनलों,एफ0एम0 कन्टेन्ट टेलीकास्ट की होगी निगरानी – नवनीत सहगल

लखनऊ- उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल ने प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को निजी टी0वी0 चैनलों, निजी एफ0एफ0 चैनलों एवं सामुदायिक रेडियो स्टेशनों द्वारा कन्टेन्ट टेलीकास्ट की निगरानी के लिए जिला स्तरीय निगरानी समिति के गठन के निर्देश दिये हैं। उन्होंने इस सम्बंध में सचिव सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रेषित निर्देशों का हवाला देते हुए एक सप्ताह के अंदर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर कृत कार्यवाही से शासन को अवगत कराने के निर्देश दिये है

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के अनुसार जिला स्तरीय निगरानी समिति सम्बंधित जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित की जायेगी। इस समिति में पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी द्वारा नामित जनपद के एक महिला काॅलेज के प्रधानाचार्य, बच्चों के हित के लिए कार्य करने वाली एक स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधि, महिलाओं के कल्याण के लिए कार्य करने वाली एक स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधि, मनोविज्ञान/कम्यूनिकेशन के क्षेत्र के एक शिक्षाविद तथा इलेक्ट्रानिक मीडिया के एक प्रतिनिधि सदस्य के रूप में रहेंगे। सम्बंधित जिला सूचना अधिकारी इस समिति के सदस्य सचिव होंगे। समिति सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी।

Share This
अगला लेख → CORONA- मुस्लिम धर्मगुरु की अपील,रमजान में अपनाये कोविड 19 क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun