मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

CMAT 2025 की अंकन योजना क्या है? जानें पूरी मार्किंग स्कीम यहां

CMAT 2025 की अंकन योजना क्या है? जानें पूरी मार्किंग स्कीम यहां


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 25 जनवरी को CMAT 2025 परीक्षा का आयोजन किया था। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, उनके लिए एक अहम सूचना है। NTA जल्द ही इसका आंसर-की जारी करने वाली है। यदि आप CMAT 2025 की अंकन योजना के बारे में नहीं जानते, तो हम इस खबर के जरिए आपको इसके बारे में जानकारी देंगे।

CMAT 2025: अंकन योजना (मार्किंग स्कीम) क्या है? CMAT परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के लिए चार अंक निर्धारित हैं।

  • सही उत्तर पर 4 अंक (+4) मिलेंगे।
  • गलत उत्तर पर 1 अंक (-1) काटा जाएगा।
  • अनुत्तरित या अप्रयासित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं मिलेंगे और न ही कोई अंक काटे जाएंगे।

यदि किसी प्रश्न पर आपत्ति दर्ज की जाती है और यह पाया जाता है कि एक से अधिक विकल्प सही हैं, तो उन सभी उम्मीदवारों को पूरे अंक मिलेंगे जिन्होंने सही उत्तर दिया है। अगर किसी प्रश्न को हटा दिया जाता है तो सभी उम्मीदवारों को पूर्ण अंक दिए जाएंगे।

CMAT 2025: निगेटिव मार्किंग का सवाल क्या CMAT 2025 में निगेटिव मार्किंग होगी? हां, इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।

CMAT 2025: आंसर-की कैसे चेक करें? आंसर-की चेक करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित कदम उठा सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. फिर होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नई फाइल में आंसर-की ओपन हो जाएगी।
  4. अंत में, उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।
Share This
अगला लेख → कुंभ मेला के कारण वाराणसी में स्कूल बंद, ऑनलाइन कक्षाएं जारी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun