मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

CPI-ML ने RJD को दिखाई आंख, कहा- 30 सीटें चाहिए, नहीं तो बात नहीं बनेगी

CPI-ML ने RJD को दिखाई आंख, कहा- 30 सीटें चाहिए, नहीं तो बात नहीं बनेगी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर विवाद फिर से सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक भाकपा-माले (CPI-ML) ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) द्वारा ऑफर की गई 19 सीटों को ठुकरा दिया है। इतना ही नहीं, RJD की तरफ से कुछ सीटों के एक्सचेंज यानी अदला-बदली के प्रस्ताव को भी CPI-ML ने साफ तौर पर नकार दिया है।

CPI-ML का कहना है कि वह जल्द ही अपनी नई 30 सीटों की सूची तैयार कर आरजेडी को सौंपेगी। पार्टी का दावा है कि 2019 और 2020 के चुनावों में उनके बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें अधिक सीटों का हकदार माना जाना चाहिए।

सूत्रों के अनुसार, आरजेडी ने CPI-ML को जो 19 सीटों का ऑफर दिया था, उनमें से कुछ सीटें पिछली बार की तुलना में बदली हुई थीं। लेकिन CPI-ML इस बात के लिए तैयार नहीं है और उसने अपना रुख साफ कर दिया है कि वह सिर्फ संख्या ही नहीं, बल्कि अपनी पसंद की सीटें भी चाहती है।

इस बीच, महागठबंधन के एक और अहम नेता मुकेश सहनी ने भी सीट बंटवारे पर बात की है। उन्होंने कहा कि राज्य की सभी 243 सीटों को लेकर लगातार बातचीत चल रही है और गठबंधन के सभी दलों को सम्मानजनक सीटें दी जाएंगी। सहनी के मुताबिक, सभी सहयोगियों को उनके जनाधार के हिसाब से समायोजित करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा।

बताया जा रहा है कि देर रात तक बैठकों का दौर चलता रहा और आज भी इस मसले पर बातचीत जारी रहेगी। हालांकि मुकेश सहनी ने कहा कि कोई उलझन नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि CPI-ML जैसे दल अब आरजेडी से सीधे टकराने को तैयार दिख रहे हैं।

महागठबंधन के अंदर चल रही यह खींचतान आने वाले चुनाव में रणनीति को कितना प्रभावित करेगी, यह देखना दिलचस्प होगा।

Share This
अगला लेख → मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात: 24,634 करोड़ के 4 रेलवे प्रोजेक्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun