मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

Delhi Election : पटपड़गंज से अवध ओझा और जंगपुरा से सिसोदिया को टिकट, AAP ने दूसरी लिस्ट की जारी

Delhi Election : पटपड़गंज से अवध ओझा और जंगपुरा से सिसोदिया को टिकट, AAP ने दूसरी लिस्ट की जारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 20 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि हाल ही में AAP में शामिल हुए अवध ओझा (ओझा सर) को पटपड़गंज सीट से टिकट दिया गया है, जो पहले मनीष सिसोदिया की सीट थी। इस बार मनीष सिसोदिया को जंगपुरा से उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले पार्टी ने 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

दूसरी सूची के उम्मीदवारों के नाम

दूसरी सूची में नरेला से दिनेश भारद्वाज, तिमारपुर से सुरेंदर पाल सिंह बिट्टू, आदर्श नगर से मुकेश गोयल, मुंडका से जसबीर कराला, मंगोलपुरी से राकेश जाटव धर्मरक्षक, रोहिणी से प्रदीप मित्तल, चांदनी चौक से पुनरदीप सिंह साहनी, पटेल नगर से परवेश रतन, मंडीपुर से राखी बिड़लान, जनकपुरी से प्रवीण कुमार, बिजवासन से सुरेंदर भारद्वाज, पालम से जोगिंदर सोलंकी, जंगपुरा से मनीष सिसोदिया, देवली से प्रेम कुमार चौहान, त्रिलोकपुरी से अंजना पारचा, पटपड़गंज से अवध ओझा, कृष्णा नगर से विकास बग्गा, गांधी नगर से नवीन चौधरी, शाहदरा से जितेंद्र सिंह शंटी और मुस्तफाबाद से आदिल अहमद खान को टिकट मिला है।

अब तक 31 उम्मीदवार घोषित

हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी तक तारीखों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन अनुमान है कि चुनाव जनवरी के अंत या फरवरी के पहले सप्ताह में हो सकते हैं। AAP अब तक कुल 31 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

पहली सूची के उम्मीदवार

नवंबर में जारी पहली सूची में AAP ने 11 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। इनमें छतरपुर से ब्रह्म सिंह तंवर, लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी, किराड़ी से अनिल झा, विश्वास नगर से दीपक सिंघला, रोहतास नगर से सरिता सिंह, बदरपुर से राम सिंह, सीलमपुर से जुबैर चौधरी, सीमापुरी से वीर सिंह धींगान, घोंडा से गौरव शर्मा, करावल नगर से मनोज त्यागी और मटियाला से सोमेश शौकीन को टिकट मिला था।आम आदमी पार्टी द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा से साफ है कि पार्टी ने चुनावी तैयारियों को लेकर तेजी पकड़ ली है।

Share This
अगला लेख → PM मोदी ने LIC की बीमा सखी योजना का किया शुभारंभ , महिला सशक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
21°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun