मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

एलिमेंट ताइक्वांडो अकादमी बनी ओवरऑल चैंपियन, 35 स्वर्ण सहित 93 पदकों पर कब्जा प्रथम लखनऊ

लखनऊ, 27 जुलाई 2026। एलिमेंट ताइक्वांडो अकादमी ने प्रथम लखनऊ जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 35 स्वर्ण, 18 रजत व 40 कांस्य सहित कुल 93 पदक जीतते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो के तत्वावधान में लखनऊ ताइक्वांडो की देखरेख में एलीट ताइक्वांडो अकादमी द्वारा केडी सिंह बाबू […]

एलिमेंट ताइक्वांडो अकादमी बनी ओवरऑल चैंपियन, 35 स्वर्ण सहित 93 पदकों पर कब्जा प्रथम लखनऊ

लखनऊ, 27 जुलाई 2026। एलिमेंट ताइक्वांडो अकादमी ने प्रथम लखनऊ जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 35 स्वर्ण, 18 रजत व 40 कांस्य सहित कुल 93 पदक जीतते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की।

उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो के तत्वावधान में लखनऊ ताइक्वांडो की देखरेख में एलीट ताइक्वांडो अकादमी द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप में एलीट ताइक्वांडो अकादमी 33 स्वर्ण, 15 रजत व 38 कांस्य सहित कुल 86 पदक के साथ उपविजेता रही। वहीं डैजलिंग फ्यूचर फाइटर्स को 15 स्वर्ण, 10 रजत व 22 कांस्य सहित कुल 47 पदक के साथ तीसरा स्थान मिला।

चैंपियनशिप के समापन समारोह में स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पांडेय ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। डॉ. आनंद किशोर पांडेय ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करते हुए राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो खिलाड़ियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना विकसित करता है। निरंतर अभ्यास और समर्पण से ही खिलाड़ी बड़े लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो के सचिव डॉ. रजत आदित्य दीक्षित (कोषाध्यक्ष, इंडिया ताइक्वांडो) ने पदक विजेताओं को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

चैंपियनशिप के आयोजन सचिव सूर्यांश श्रीवास्तव ने सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में आयोजन समिति, तकनीकी अधिकारियों, निर्णायकों, प्रशिक्षकों और स्वयंसेवकों की टीम ने पूरे कार्यक्रम का सुव्यवस्थित एवं सफल संचालन किया।

चैंपियनशिप में बालकों में मोहनीश रायजादा, हार्दिक पटेल, प्रणय गिरीश श्रीवास्तव, दिव्यांश दीक्षित, आरव पांडेय, दानुष सिंह, उत्कर्ष वर्मा व नीरज यादव ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं बालिकाओं में दर्शप्रीत कौर, अनाया अग्रहरि, काशवी करपात्री, माही पाल, मेधा यादव, श्रेया सिंह, आराध्या वर्मा, दिव्या यादव, स्वस्तिका सिंह, फलक, पार्निका स्वर्णकार व निष्ठा शुक्ला ने स्वर्णिम सफलता हासिल की।

Share This
अगला लेख → विश्व हेपेटाइटिस दिवस: रीजेंसी हेल्थ लखनऊ ने मॉनसून के दौरान…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun