मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Etawah : पुलिस लाइन में एसएसपी ने सलामी दी और पुलिस जवानों की परेड का निरीक्षण किया

Etawah : पुलिस लाइन में एसएसपी ने सलामी दी और पुलिस जवानों की परेड का निरीक्षण किया

इटावा पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार को पहुंचकर सलामी दी और पुलिसकर्मियों को परेड की ट्रेनिंग दी। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को शस्त्रों को खोलने और बंद करने की विधि पर विशेष ध्यान दिया और परेड ड्रिल भी करवाई। इसके साथ ही एसएसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन में दौड़ भी करवाई।

हर शुक्रवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा रिजर्व पुलिस लाइन में पहुंचते हैं, जहां वे सलामी लेने के बाद पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देते हैं। आज भी उन्होंने पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए और शस्त्रों के इस्तेमाल की विधि बताई। इसके अलावा, उन्होंने यूपी पीआरबी डायल 112 का निरीक्षण भी किया, जिसमें हेडलाइट, हूटर, इंडिकेटर और फर्स्ट ऐड किट की जांच की। एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को इन चीजों का खास ख्याल रखने का आदेश दिया।

इसके साथ ही एसएसपी ने क्वार्टर गॉर्ड, शस्त्रगार, बैरक, परिवहन शाखा, और पुलिसकर्मियों के भोजनालय कक्ष का भी निरीक्षण किया और साफ-सफाई की व्यवस्था को चेक किया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और अपनी ड्यूटी को पूरी ईमानदारी से निभाएं।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा हमेशा अपनी पुलिस टीम को सतर्क और तैयार रखने के लिए प्रयासरत रहते हैं। वे मानते हैं कि यदि कभी कोई घटना घटित होती है, तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचती है। एसएसपी का यह भी कहना है कि उनकी पुलिस टीम महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है और उन्हें महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक कर रही है।

Share This
अगला लेख → Unnao : एसपी की बड़ी कार्रवाई , लूट का खुलासा नहीं होने पर इ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun