मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बारिश भी नहीं रोक सकी ‘जनसेवा’, जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 250 लोगों की समस्याएं

गोरखपुर, 11 जुलाई। प्रतिकूल मौसम और लगातार हो रही बारिश भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साप्ताहिक जनता दर्शन कार्यक्रम को प्रभावित नहीं कर सकी। शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 250 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने के […]

बारिश भी नहीं रोक सकी ‘जनसेवा’, जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 250 लोगों की समस्याएं

गोरखपुर, 11 जुलाई। प्रतिकूल मौसम और लगातार हो रही बारिश भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साप्ताहिक जनता दर्शन कार्यक्रम को प्रभावित नहीं कर सकी। शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 250 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है और किसी भी पीड़ित को न्याय से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

बारिश को देखते हुए इस बार जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में किया गया, ताकि दूर-दराज से आए लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश जारी किए।

‘घबराइए मत, सरकार आपकी पूरी मदद करेगी’

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि किसी भी समस्या को लेकर चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर शिकायत का गंभीरता से परीक्षण होगा और पात्र लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक मामले को संवेदनशीलता के साथ लेते हुए निर्धारित समय सीमा में उसका निष्पक्ष और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

भूमि कब्जाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में भूमि विवाद से जुड़े मामले सामने आए। कई महिलाओं ने अपने पट्टीदारों तथा कुछ लोगों ने दबंगों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री से की। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पारिवारिक भूमि विवादों में पहले पैमाइश और राजस्व अभिलेखों की जांच कर निष्पक्ष निर्णय लिया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी दबंग ने किसी गरीब या कमजोर व्यक्ति की जमीन पर अवैध कब्जा किया है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि गरीबों के अधिकारों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और ऐसे मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए भी मिलेगा सहयोग

जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पतालों से उपचार का इस्टीमेट शीघ्र तैयार कराकर शासन को भेजा जाए ताकि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आवश्यक आर्थिक सहायता समय पर उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि धनाभाव के कारण किसी जरूरतमंद का इलाज प्रभावित नहीं होना चाहिए।

जनता दर्शन बना त्वरित समाधान का माध्यम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता दर्शन कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से प्रदेश में जन शिकायतों के त्वरित समाधान का एक प्रमुख माध्यम बना हुआ है। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से लोग अपनी समस्याएं लेकर सीधे मुख्यमंत्री से मिलते हैं और संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं। शासन स्तर पर इन मामलों की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाती है ताकि शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो सके।

परंपरागत दिनचर्या निभाई

जनता दर्शन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ एवं अपने ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने मंदिर की गोशाला में पहुंचकर गोसेवा की और परंपरागत दिनचर्या का निर्वहन किया।

मुख्यमंत्री का संदेश स्पष्ट रहा कि प्रतिकूल मौसम हो या अन्य परिस्थितियां, जनसेवा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

Share This
अगला लेख → गांवों में बनेगी अफसरों की नई पौध, योगी सरकार ने तैयार की डि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun