मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

गोंडा में FSDA का बड़ा एक्शन, 1.13 करोड़ रुपये की नकली व नशीली दवाएं सीज; तीन अवैध गोदामों पर छापा

FSDA और पुलिस की संयुक्त टीम ने गोंडा में तीन दिनों तक चले अभियान में बिना लाइसेंस संचालित तीन अवैध गोदामों पर छापा मारकर 1.13 करोड़ रुपये की दवाएं जब्त कीं। कार्रवाई के दौरान कोडीन सिरप, ट्रामाडोल इंजेक्शन, अल्प्राजोलम समेत बड़ी मात्रा में नारकोटिक्स बरामद हुई। एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।

गोंडा में FSDA का बड़ा एक्शन, 1.13 करोड़ रुपये की नकली व नशीली दवाएं सीज; तीन अवैध गोदामों पर छापा

लखनऊ/गोंडा, 19 जुलाई। उत्तर प्रदेश में अवैध एवं नकली दवाओं के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने गोंडा में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस संचालित तीन अवैध गोदामों से करीब 1.13 करोड़ रुपये मूल्य की दवाएं जब्त की हैं। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नशीली एवं मनःप्रभावी दवाएं बरामद होने पर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

FSDA मुख्यालय, लखनऊ के निर्देश पर नौ जिलों के औषधि निरीक्षकों और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने 16 से 18 जुलाई तक लगातार तीन दिनों तक गोंडा के बरियार पुरवा, सोनार गली, बड़गांव क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया।

जांच के दौरान टीम पहले अमन फार्मास्युटिकल्स पहुंची, लेकिन फर्म निर्धारित पते पर संचालित नहीं मिली और वहां कोई साइन बोर्ड भी नहीं था। पूछताछ में संचालक के भाई शिवम कसौधन ने स्वीकार किया कि वे बिना किसी वैध औषधि लाइसेंस के बरियार पुरवा स्थित गोदामों से दवाओं का कारोबार कर रहे हैं। जांच के दौरान दो अन्य अवैध गोदामों का भी पता चला, जहां बिना लाइसेंस दवाओं का भंडारण और वितरण किया जा रहा था।

छापेमारी के दौरान संचालक वैध खरीद-बिक्री के दस्तावेज, स्टॉक रजिस्टर या बिल प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद टीम ने बड़ी मात्रा में दवाओं को सीज कर दिया।

बरामद दवाओं में कोडीन फॉस्फेट सिरप, ट्रामाडोल इंजेक्शन, अल्प्राजोलम टैबलेट, विभिन्न प्रकार के कैप्सूल, टैबलेट और अन्य एलोपैथिक दवाएं शामिल हैं। कुल मिलाकर 1.13 करोड़ रुपये मूल्य की औषधियां जब्त की गईं। इसके अलावा 19 दवा नमूने जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी शिवम कसौधन को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका भाई और मुख्य संचालक अमन कसौधन मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

FSDA अधिकारियों के अनुसार, भारी मात्रा में मनःप्रभावी दवाओं के अवैध कारोबार और नशे के दुरुपयोग को बढ़ावा देने के आरोप में थाना कोतवाली नगर, गोंडा में एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 8/21 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद दोषी व्यक्तियों एवं संबंधित फर्मों के विरुद्ध औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 की प्रासंगिक धाराओं के तहत भी विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई प्रदेश में नकली और नशीली दवाओं के अवैध नेटवर्क पर अब तक की बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है।

Share This
अगला लेख → सोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ले जाने से हाईकोर्ट का इनकार, स…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,659 +893 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun