मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Gonda : 1100 श्रद्धालुओं को लेकर बिहार से गोंडा पहुंची पहली आस्था स्पेशल ट्रैन

Gonda : 1100 श्रद्धालुओं को लेकर बिहार से गोंडा पहुंची पहली आस्था स्पेशल ट्रैन

खबर गोंडा से है जहाँ गोंडा जिले के कई रेलवे स्टेशनों पर अब हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का जत्था स्पेशल आस्था ट्रेनों के माध्यम से अलग-अलग स्टेशनों पर पहुंच रहा है और गोंडा से सभी श्रद्धालुओं को अयोध्या प्रशासन और गोंडा प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए साधनों से अयोध्या श्री राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने के भेजा जा रहा है। वही आज बिहार के मुंगेर रेलवे स्टेशन से 1100 राम भक्तों को लेकर के पहली स्पेशल आस्था ट्रेन गोंडा जिले के कटरा शिवदयालगंज रेलवे स्टेशन पहुंची। जहां स्टेशन पर उतरते ही सभी 1100 श्रद्धालुओं ने जोर-जोर से जय श्री राम के नारे लगाए और पूरा कटरा शिवदयालगंज रेलवे स्टेशन जय श्री राम के नारों से गूंजता हुआ दिखाई दिया। वही पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम आदित्य कुमार ने रेल अफसर और नवाबगंज थाने की पुलिस कर्मियों के साथ सभी यात्रियों पर फूल वर्षा कर स्वागत किया।

सभी यात्रियों के सुविधा के लिए गोंडा के कटरा शिवदयालगंज रेलवे स्टेशन पर सभी व्यवस्थाएं की गई है। श्रद्धालुओं के चाय नाश्ता से लेकर के अयोध्या श्री राम मंदिर तक पहुंचाने की व्यवस्था पूर्वोत्तर रेलवे के अफसर और गोंडा व अयोध्या जिला प्रशासन द्वारा की गई है। यात्रियों को अयोध्या पहुंचने के लिए स्टेशन के बाहर तीन दर्जन से अधिक इलेक्ट्रिक बसें लगाई गई है औऱ एक दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी अयोध्या प्रशासन द्वारा लगाई गई है। इन्हीं बसों के माध्यम से सभी 1100 श्रद्धालु दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए हैं यह सभी श्रद्धालु अयोध्या में दर्शन करने के बाद बुधवार शाम 6 बजे कटरा शिवदयालगंज रेलवे स्टेशन से मुंगेर बिहार के लिए रवाना होंगे।

रिपोर्ट – प्रवीन श्रीवास्तव ( गोंडा )

Share This
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → MP के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट , 6 की मौत …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun