मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Gurugram : मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 4 लोग जिंदा जले

Gurugram : मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 4 लोग जिंदा जले

दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सरस्वती एंक्लेव स्थित जी ब्लॉक के एक मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में चार दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे हुआ। आग की चपेट में आए चारों युवक सो रहे थे और बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, चारों मृतक बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले थे। इनमें 28 वर्षीय मोहम्मद मुश्ताक और 27 वर्षीय नूर आलम गुरुग्राम में एक गारमेंट फैक्ट्री में टेलर के रूप में काम करते थे। 22 वर्षीय साहिल हाल ही में बिहार से अपने दोस्तों से मिलने आया था, जबकि 17 वर्षीय अमन 10वीं कक्षा का छात्र था।

दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि चारों युवक कमरे से बाहर नहीं निकल पाए और जिंदा जल गए। लगभग 45 मिनट की मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Share This
अगला लेख → महराजगंज में भीषण सड़क हादसा, पिकअप ने तीन लोगों को रौंदा, 2…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun