मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

Lockdown-4. 0 में जानें आज से क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

Lockdown-4. 0 में जानें आज से क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

नई दिल्ली – कोरोना महामारी के चलते देश भर में पिछले दो महीने से लॉकडाउन जारी है लेकिन केंद्र सरकार द्वारा देश को खोलने की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है. लॉकडाउन के चौथे चरण के लिए केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं. इस गाइडलाइंस की सबसे बड़ी बात ये है कि इसमें बहुत से जरुरत के उद्योगों,दुकानों ,और अन्य जरुरत के स्थलों को खोलने की छूट दी गई है. इसके अलावा कोरोना संकट के बीच देश को एक नई रफ्तार देने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं.

LOCKDOWN 4. 0 में आज से देश में बाजार और दुकानें खुलेंगी शर्तों के साथ वही सरकारी और प्राइवेट दफ्तर खुलेंगे लेकिन कम से कम कर्मचारियों के साथ रेस्टोरेंट को होम डिलेवरी करने की इज़ाज़त होगी राज्य परिवहन की बसें चलेंगी लेकिन राज्य सरकारों की सहमति के बाद देश में आज से 14 दिन के लॉकडाउन का जो अगला चरण शुरू हुआ है, हालाँकि दुकानें सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक ही खुल सकेंगी एक दुकान में एक बार में 5 से ज्यादा ग्राहकों की इजाजत नहीं होगी

सैलून को खोने का फैसला राज्य सरकारे लेंगी लेकिन रेस्टोरेंट खाने-पीने की होम डिलीवरी के लिए किचन खोल सकते है सरकार ने आज से दफ्तरों को खोलने की इजाजत भी दे दी है. सरकारी और प्राइवेट ऑफिस आज से खुल सकेंगे लेकिन कम से कम कर्मचारियों के साथ. किसी भी सरकारी और प्राइवेट कर्मचारी को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक ड्यूटी पर जाने के लिए पास की जरूरत नहीं होगी.शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में निर्माण कार्यों को बिना किसी पाबंदी के शुरु करने की इजाजत दे दी गई है कृषि, बागवानी, पशुपालन जैसे कामकाज को भी इजाजत दे दी गई है.इसी तरह खेल परिसर और स्टेडियम बगैर दर्शकों के खोले जा सकेंगे जो ऑनलाइन कंपनियां हैं वो अब सभी सामानों की डिलीवरी कर सकेंगी

लॉकडाउन की वजह से कई शादी और अन्य समारोह नहीं हो पाए थे. इसके लिए इस लॉकडाउन में कुछ शर्तों के साथ इजाजत मिली है. नई गाइडलाइन्स में साफ लिखा है कि विवाह संबंधी समारोह में 50 से ज्यादा मेहमानो शामिल नहीं होंगे इसी तरह अंतिम संस्कार में ज्यादा से ज्यादा 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं ये सारी व्यवस्थायें केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन्स में दी गई हैं. अभी राज्य सरकारों की तरफ से अलग से गाइडलाइन जारी होनी हैं.

लॉकडाउन 4.0 में जहां बहुत सी चीज़ो को खोलने का आदेश हुआ है वही कई पिछले समय से बंद चल रही सेवाओं को अभी भी खोलने को लेकर कोई आदेश नहीं हुआ है

सामान्य ट्रेन सेवा बंद रहेगी, पूरे देश में मेट्रो भी नहीं चलेगी, घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय हवाई उड़ानें बंद रहेंगी, स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे,कोचिंग इंस्टीट्यूट बंद रहेंगे होटल-रेस्टोरेंट बंद रहेंगे,सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल अभी नहीं खुलेंगे ,जिम, स्विमिंग पूल भी बंद रहेंगे, एंटरटेनमेंट पार्क, बार अभी नहीं खुलेंगे

सरकार ने उन आयोजनों को भी इजाजत नहीं दी है जहां भीड़ जुट सकती है सभी तरह के पूजा स्थल बंद रहेंगे धार्मिक आयोजनों पर भी पाबंदी होगी
राजनीतिक कार्यक्रमों की भी इजाजत नहीं होगी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी रोक जारी रहेगी खेल परिसर और स्टेडियम में दर्शकों को जाने की इजाजत नहीं होगी , गर्भवती महिलाएं, 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग, 10 साल से कम आयु के बच्चे घर पर रहेंगे शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर बाकी को निकलने की इजाजत नहीं

लॉकडाउन-4.0 में मिली रियायतों का सावधानी से इस्तेमाल और पाबंदियों का सख्ती से पालन कर ही हम कोरोना के संक्रमण को रोक सकते हैं.

Share This
अगला लेख → जाने क्या है क्वारंटीन,आइसोलेशन और इन्क्यूबेशन का मतलब

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,639 -16 (-0.02%)
निफ्टी 24,275 +25 (+0.1%)
मौसम
27°C
Patchy rain nearby
💧 76% 💨 4 km/h
Dehradun