मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Hamirpur : पति ने पत्नी और ससुर की हत्या ,दोनों की निर्मम हत्या कर खुद को मारी गोली

Hamirpur : पति ने पत्नी और ससुर की हत्या ,दोनों की निर्मम हत्या कर खुद को मारी गोली

हमीरपुर : राठ के पठानपुरा गांव के एक घर में घरेलू विवाद में युवक ने पत्नी को आग लगा दी और बचाने आए ससुर को ईंट से कुचलकर मार डाला। इसके बाद तमंचे ने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना रविवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे की बतायी जा रही है. वहीं, घर में मौजूद उसकी 16 वर्षीय बेटी सुबह करीब सात बजे रोते हुए घर से बाहर निकली तो पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है. एसपी डाॅ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि पुलिस को सुबह सूचना मिली. पहली नजर में 41 वर्षीय ओमप्रकाश अपनी पत्नी 39 वर्षीय अनुसुइया और 55 वर्षीय पिता नंदकिशोर के साथ लीलावती नगर, पठानपुरा नई बस्ती में रहता था। रविवार सुबह करीब तीन-चार बजे घर में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया।

इस दौरान उनकी 16 साल की बेटी केशवी भी वहां मौजूद थी. उनके मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि ओमप्रकाश ने पहले तो अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद उसे पेट्रोल डालकर जला दिया गया. इस बीच बीच-बचाव करने आये पत्नी के पिता नंदकिशोर को भी पीटा और वहीं पड़ी ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दी. बेटी ने बताया कि फिर भी पिता का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने बंदूक से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

यह सब देखकर बेटी परेशान हो गई और घर के दूसरे कमरे में छिप गई। सुबह करीब सात बजे जब उसने बाहर पड़ोसियों का शोर सुना तो वह बाहर भागी और चिल्लाने लगी। इसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई और लोगों ने पुलिस को सूचना दी. एसपी ने बताया कि मृतक के पास से एक पिस्तौल और उसकी जेब से पांच कारतूस बरामद किये गये हैं. पुलिस, क्राइम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर नहीं पहुंची है.

Share This
अगला लेख → UP : विधानसभा सत्र के दौरान सदन में मोबाइल लेकर नहीं जा सकें…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,744 -92 (-0.12%)
निफ्टी 23,962 -34 (-0.14%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun