मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP : विधानसभा सत्र के दौरान सदन में मोबाइल लेकर नहीं जा सकेंगे नेता, नये नियमों के साथ संचालित होगा सत्र

UP : विधानसभा सत्र के दौरान सदन में मोबाइल लेकर नहीं जा सकेंगे नेता, नये नियमों के साथ संचालित होगा सत्र

उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 28 नवंबर से शुरू होने जा रहा है. योगी सरकार में 66 साल बाद नए नियमों के साथ विधानसभा सत्र आयोजित किया जाएगा. पिछले सत्र में इन बदलावों को मंजूरी मिलने के बाद इस सत्र से इन्हें लागू कर दिया जाएगा. इसके तहत अब नेताओं को सदन में मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं होगी. इसके अलावा सत्र के दौरान सदन में झंडे और बैनर ले जाने पर भी रोक रहेगी. वहीं योगी सरकार के दौरान महिला शक्ति को प्राथमिकता देने के फैसले का भी सदन में असर देखने को मिलेगा, सत्र के दौरान महिला सदस्यों को बोलने में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी.

यूपी विधानमंडल के मंगलवार से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन के वर्तमान और पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक जताया जाएगा. वहीं 29 नवंबर को पहले घंटे में सदन में औपचारिक कामकाज होगा, जिसमें अध्यादेश, अधिसूचना, नियम आदि सदन के पटल पर रखे जाएंगे. इसके साथ ही विधेयक पेश किये जायेंगे. दोपहर 12:30 बजे के बाद वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अनुपूरक अनुदान मांगों एवं अन्य विधायी कार्य का प्रस्तुतीकरण। इस सत्र की सबसे खास बात यह होगी कि महिला सदस्यों को बोलने में तरजीह दी जाएगी.

Share This
अगला लेख → दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से लोगो का बुरा हाल , AQI पहुंचा 4…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,846 +10 (+0.01%)
निफ्टी 23,998 +2 (+0.01%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun