मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने लखनऊ, सीतापुर और लखीमपुर में योजनाओं का किया निरीक्षण, किसानों को समयबद्ध लाभ देने के निर्देश

उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने लखनऊ, सीतापुर और लखीमपुर खीरी में उद्यान विभाग की योजनाओं एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से संवाद कर योजनाओं के प्रभाव की जानकारी ली और अधिकारियों को पात्र किसानों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए।

उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने लखनऊ, सीतापुर और लखीमपुर में योजनाओं का किया निरीक्षण, किसानों को समयबद्ध लाभ देने के निर्देश

लखनऊ, 24 जुलाई। उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ, सीतापुर और लखीमपुर खीरी में उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की और अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए।

अपने दौरे की शुरुआत लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र से करते हुए मंत्री ने उद्यान विभाग की योजनाओं से लाभान्वित किसानों के प्रक्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने उत्पादन की स्थिति, विभागीय सुविधाओं और योजनाओं के प्रभाव की जानकारी ली तथा किसानों की समस्याएं भी सुनीं।

इसके बाद मंत्री सीतापुर और लखीमपुर खीरी पहुंचे, जहां उन्होंने उद्यान विभाग द्वारा विकसित विभिन्न आधारभूत संरचना परियोजनाओं का निरीक्षण किया। लखीमपुर खीरी में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कई विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।

दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार आधुनिक तकनीक, मजबूत आधारभूत ढांचे और बेहतर विपणन व्यवस्था के माध्यम से उद्यान क्षेत्र को सशक्त बनाकर किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा विकसित की जा रही सुविधाएं कृषि एवं उद्यान उत्पादों के संरक्षण, प्रसंस्करण और विपणन को बढ़ावा देंगी, जिससे किसानों को बेहतर आर्थिक लाभ मिलेगा।

मंत्री ने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए, ताकि प्रत्येक पात्र किसान तक उनका लाभ पहुंच सके।

उन्होंने बताया कि 25 जुलाई को वे पीलीभीत जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां उद्यान विभाग की योजनाओं से लाभान्वित किसानों के प्रक्षेत्रों का निरीक्षण करने के साथ विकास एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे।

Share This
अगला लेख → वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर तेज़ी से बढ़ रहा यूपी, ट…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun