मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

यूपी में राशन वितरण केंद्रों पर बदलेगी व्यवस्था, कार्डधारकों का होगा सम्मान; मिलेंगे गुड़-पेठा और बैठने की सुविधा

उत्तर प्रदेश सरकार ने राशन वितरण व्यवस्था को अधिक सम्मानजनक और सुविधाजनक बनाने के लिए नई पहल की है। अब राशन लेने आने वाले कार्डधारकों के लिए कोटेदारों को बैठने की कुर्सियां, स्वच्छ पेयजल और गुड़ या पेठा उपलब्ध कराना होगा। इस व्यवस्था का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी।

यूपी में राशन वितरण केंद्रों पर बदलेगी व्यवस्था, कार्डधारकों का होगा सम्मान; मिलेंगे गुड़-पेठा और बैठने की सुविधा

लखनऊ, 22 जुलाई 2026 । उत्तर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन लेने आने वाले करोड़ों कार्डधारकों के लिए नई सुविधा शुरू करने का फैसला किया है। अब राशन वितरण के दिन उचित दर की दुकानों पर लाभार्थियों के लिए बैठने की कुर्सियां, स्वच्छ पेयजल और गुड़ या पेठा उपलब्ध कराया जाएगा। इस पूरी व्यवस्था का खर्च सरकार उठाएगी और कोटेदारों को इसके लिए अलग से आर्थिक सहायता दी जाएगी।

प्रदेश में वर्तमान में 3 करोड़ 65 लाख 9 हजार 224 राशन कार्डधारक हैं, जिन्हें गांव और शहरी क्षेत्रों की उचित दर की दुकानों से राशन मिलता है। सरकार को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि कई स्थानों पर राशन लेने आने वाले लोगों के लिए बैठने और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होतीं तथा कई जगह उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार भी नहीं किया जाता।

खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत कोटेदार अपने यहां बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था करेंगे, जिसके लिए उन्हें सरकार की ओर से राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा राशन वितरण के दिन कार्डधारकों को स्वच्छ पेयजल के साथ गुड़ या पेठा भी दिया जाएगा, जिसकी लागत भी सरकार वहन करेगी।

मंत्री के अनुसार, इस योजना पर राज्य सरकार का करीब 60 करोड़ रुपये वार्षिक खर्च आएगा। सरकार का उद्देश्य राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सम्मानजनक और नागरिक-केंद्रित बनाना है, ताकि लाभार्थियों को बेहतर सुविधाओं के साथ राशन उपलब्ध कराया जा सके।

Share This
अगला लेख → यूपी की सभी 403 सीटों पर भाजपा का चुनावी शक्ति प्रदर्शन, बूथ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun