मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

 IND vs AUS 1st T20: क्या कुलदीप की वापसी पक्की? प्लेइंग XI पर सस्पेंस जारी!

 IND vs AUS 1st T20: क्या कुलदीप की वापसी पक्की? प्लेइंग XI पर सस्पेंस जारी!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से टी20 सीरीज की शुरुआत हो रही है। पहला मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल में दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर खेला जाएगा। यह पांच मैचों की टी20 सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी अहम है, क्योंकि अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियां इसी से शुरू मानी जा रही हैं। टीम में कई ऑप्शन मौजूद हैं, इसलिए प्लेइंग इलेवन चुनने को लेकर माथापच्ची बढ़ गई है।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में माना कि टीम में कड़ी प्रतिस्पर्धा है। हर खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहा है, ऐसे में किसे बाहर बैठाया जाए, यह फैसला आसान नहीं होगा। सबसे बड़ी चर्चा इस बात की है कि क्या स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को पहला मैच खेलने का मौका मिलेगा या नहीं। वहीं वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल भी स्पिनिंग ऑलराउंडर के तौर पर अच्छे विकल्प हैं।

दूसरी ओर, नीतीश कुमार रेड्डी की फिटनेस को लेकर भी खुशखबरी मिली है। सूर्या ने बताया कि रेड्डी ने प्रैक्टिस सेशन में हल्की रनिंग और नेट्स में बल्लेबाजी की है। ऐसे में उम्मीद है कि वह इस मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। बल्लेबाज़ी में ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं, वहीं मध्यम क्रम में सूर्यकुमार, संजू सैमसन और रिंकू सिंह अच्छे विकल्प हैं।

गेंदबाज़ी में अर्शदीप सिंह और अवेश खान जैसे तेज गेंदबाज लाइनअप को मजबूत बनाते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की T20 रिकॉर्ड भी शानदार रही है और टीम इसी लय को जारी रखना चाहेगी। भारतीय फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सूर्या की कप्तानी में टीम कैसा खेल दिखाती है और पहला मैच कौन जीतता है।

Share This
अगला लेख → 8वां वेतन आयोग लागू होने की तैयारी! कर्मचारियों की सैलरी में…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun