मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

IND vs PAK Asia Cup 2025: महंगी टिकटों के चलते हाईवोल्टेज मुकाबले के टिकट अब तक नहीं बिके, जानिए पूरी वजह l

IND vs PAK Asia Cup 2025: महंगी टिकटों के चलते हाईवोल्टेज मुकाबले के टिकट अब तक नहीं बिके, जानिए पूरी वजह l

एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले की टिकटें अब तक पूरी तरह बिक नहीं पाई हैं, जबकि आमतौर पर ऐसे मैच के टिकट कुछ ही घंटों में खत्म हो जाते हैं। इस बार टिकटिंग पोर्टल्स और आयोजकों के लिए यह हैरान करने वाली स्थिति बन गई है.

सबसे महत्वपूर्ण वजह टिकटों की अत्यधिक महंगी कीमतें और पैकेज्ड सेल्स हैं। इस बार अधिकांश टिकटें या तो वीआईपी सुविधाओं के साथ पैकेज्ड बेची जा रही हैं या उनकी कीमतें इतनी ज्यादा हैं कि आम फैन उनकी पहुंच से बाहर हो गया है।

सबसे महंगा वीआईपी सुइट ईस्ट का रेट दो सीटों के लिए करीब 2.5 लाख रुपये है, जिसमें फूड, ड्रिंक्स, पार्किंग, वाईआईपी लाउंज, प्राइवेट एंट्रेंस जैसी सुविधाएं हैं।

रॉयल बॉक्स का रेट दो टिकट के लिए 2.3 लाख, स्काई बॉक्स ईस्ट 1.6 लाख और प्लेटिनम लेवल टिकट 75,659 रुपये है।

सबसे सस्ती जनरल टिकट का जोड़ा भी लगभग 10,000 रुपये में मिल रहा है.

इतनी अधिक कीमतों की वजह से सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। कई पुराने क्रिकेट प्रेमियों ने कहा है कि वे पहली बार भारत-पाकिस्तान मैच ‘देख’ नहीं पाएंगे क्योंकि टिकट बहुत ज्यादा महंगे हैं. ऐसे मैच आमतौर पर क्रिकेट प्रेमियों के लिए जश्न की तरह होते हैं, लेकिन इस बार बहुत से फैंस खुद को स्टेडियम से दूर महसूस कर रहे हैं.

आयोजकों ने टिकटों को हॉस्पिटैलिटी पैकेज या प्रीमियम सुविधाओं के साथ जोड़कर बंडल किया है, जिससे साधारण वर्ग के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए इनकी पहुंच नहीं रह गई. यह रणनीति उल्टी पड़ती नजर आ रही है और स्टेडियम के कई हिस्से खाली रहने का डर बढ़ गया है.

भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप का हर मुकाबला आमतौर पर ‘हॉटेस्ट टिकट’ माना जाता है। दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज न होने से यही इवेंट करोड़ों क्रिकेट फैंस के लिए खास बन जाता है. इसके बावजूद, मौजूदा परिस्थितियों में यह मुकाबला आम दर्शकों की जेब की पहुंच से बाहर हो गया है.

Share This
अगला लेख → ऑल टाइम हाई के बाद सोने के दाम में मामूली गिरावट, 11 सितंबर …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun