मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Indian Railway : ट्रेन एक्सीडेंट के पीड़ितों को अब मिलेगा 10 गुना ज्यादा मुआवजा

Indian Railway : ट्रेन एक्सीडेंट के पीड़ितों को अब मिलेगा 10 गुना ज्यादा मुआवजा

रेल हादसे के पीड़ितों के लिए रेलवे बोर्ड की ओर से बड़ा ऐलान किया गया है. रेलवे ने रेल दुर्घटना में मौत या घायल होने पर मुआवजे की रकम 10 गुना बढ़ा दी है. इससे पहले मुआवजे की राशि आखिरी बार 2012 और 2013 में संशोधित की गई थी। रेलवे द्वारा किया गया बदलाव गंभीर और मामूली चोट वाले लोगों पर भी लागू होगा। नए बदलावों के तहत रेलवे द्वारा मृत्यु के मामले में जीवन सहायता राशि 50,000 रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है. इसी तरह, गंभीर शारीरिक क्षति सहायता को 25,000 रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये कर दिया गया है।

नए नियम 18 सितंबर से प्रभावी हो गए हैं

रेल दुर्घटनाओं में मामूली चोट लगन से कोई लगने पर मुआवजा राशि 5000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी गई है. रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ट्रेन दुर्घटनाओं और अप्रिय घटनाओं में जान गंवाने वाले और घायल हुए यात्रियों के परिवारों को दी जाने वाली सहायता राशि में संशोधन करने का निर्णय लिया गया है. यह भी बताया गया कि सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए सहायता राशि भी बढ़ा दी गई है। यह नियम ऐसे व्यक्तियों पर लागू होगा जो मानवयुक्त लेवल क्रॉसिंग पर प्रथम दृष्टया रेलवे की देनदारी के कारण दुर्घटना का शिकार हुए हैं।’ रेलवे की ओर से यह नियम 18 सितंबर से प्रभावी कर दिया गया है.

Share This
अगला लेख → भोजन करने के बाद भूलकर भी न करने चाहिए ये काम , घर में आ सकत…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,727 -109 (-0.14%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun