मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Jammu-Kashmir के झेलम नदी में बड़ा हादसा, स्कूली बच्चों की नाव पलटी, 4 की मौत

Jammu-Kashmir के झेलम नदी में बड़ा हादसा, स्कूली बच्चों की नाव पलटी, 4 की मौत

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. जब स्कूली बच्चों को ले जा रही एक नाव झेलम नदी में पलट गई. इस हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई. जबकि तीन बच्चे अभी भी लापता हैं. जिनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

खतरे के निशान के करीब बह रही है नदी

बताया जा रहा है कि कश्मीर घाटी में मौसम खराब है. पिछले 72 घंटों के दौरान भारी बारिश के कारण झेलम नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है. प्रदेश में ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है. अधिकारियों ने कहा कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की एक टीम को तैनात करके बचाव अभियान शुरू किया गया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण झेलम नदी के किनारे झीलों और जलाशयों का जल स्तर बढ़ गया है।

वहीं मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में 12 लोगों को बचाया गया है. इसमें अधिकतर बच्चे हैं. मामले को लेकर श्रीनगर जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया कि बचाव अभियान जारी है. वहीं, आपदा प्रबंधन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में झेलम नदी में नाव पलटने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर तैनात है. लापता लोगों की तलाश की जा रही है.

Share This
अगला लेख → IPL 2024 : कोलकाता में आज होगा राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता ना…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun