मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Kasganj में दर्दनाक हादसा , मिट्टी खोदने गई महिलाएं दबीं, 4 की मौत

Kasganj में दर्दनाक हादसा , मिट्टी खोदने गई महिलाएं दबीं, 4 की मौत

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के मोहनपुरा गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की जान चली गई। गांव की कुछ महिलाएं मिट्टी खोदने गई थीं, जब अचानक मिट्टी का ढेर ढह गया और कई महिलाएं इसके नीचे दब गईं। इस हादसे में तीन महिलाओं और एक युवती की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

घटना के बाद आशंका जताई जा रही है कि करीब दो दर्जन महिलाएं अब भी मिट्टी के नीचे दबी हो सकती हैं। उन्हें बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। कासगंज की जिलाधिकारी मेधा रूपम और एसपी अपर्णा रजत कौशिक मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्यों का निरीक्षण कर रही हैं। जेसीबी मशीन से मिट्टी हटाने का काम लगातार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शी घायल महिला हेमलता ने बताया कि आज देवठान पर्व के अवसर पर कातौर रामपुर की महिलाएं घर और चूल्हे की पुताई के लिए पीली मिट्टी खोदने गई थीं। तभी अचानक मिट्टी का ढेर गिर गया, जिससे महिलाएं और बच्चे इसके नीचे दब गए। हादसे में तीन महिलाओं और एक युवती की मौत हो चुकी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Share This
अगला लेख → उपचुनाव के बीच आजम खान के घर पहुंचे अखिलेश यादव, जानें क्या …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun