Kashmir Vistadome Train : कश्मीर में शुरू हुई विस्टाडोम ट्रेन , बैठे-बैठे देख सकेंगे स्विट्जरलैंड जैसे नजारे
कश्मीर घाटी में पर्यटन नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। इसे और बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कश्मीर घाटी में आने वाले पर्यटकों के लिए नई सुविधाएं शुरू की हैं. भारतीय रेलवे ने कश्मीर घाटी में विस्टाडोम नाम की ट्रेन शुरू की है. इस ऑल वेदर ग्लास-सीलिंग एसी ट्रेन के शुरू होने से पर्यटक ट्रेन में बैठे-बैठे कश्मीर की सुंदरता का आनंद ले सकेंगे।
पर्यटकों को एक नया अनुभव मिलेगा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एलजी मनोज सिन्हा ने कहा, ‘विस्टाडोम कोच उन्नत बैठने और मनोरंजन सुविधाओं से युक्त एक अत्याधुनिक ट्रेन है। विस्टाडोम कोच में यात्रा करने वाले पर्यटक घाटी में आधुनिक यात्रा अनुभव का आनंद लेंगे। वे बडगाम, काजीगुंड और बनिहाल की प्राकृतिक सुंदरता को और करीब से अनुभव करेंगे। फिलहाल नई ट्रेन बडगाम से बनिहाल तक चलेगी लेकिन वह समय दूर नहीं जब ट्रेन कश्मीर को कन्याकुमारी से जोड़ेगी।
पर्यटन में 350 फीसदी की बढ़ोतरी
घाटी में हुई जी-20 वर्किंग ग्रुप की बैठक के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या में 350 फीसदी का इजाफा हुआ है. सिन्हा के मुताबिक, ‘पिछले साल 1.88 करोड़ पर्यटकों के आगमन की तुलना में इस साल 30 सितंबर तक 1.70 करोड़ पर्यटक जम्मू-कश्मीर आए हैं. उम्मीद है कि इस साल यह संख्या 2.25 करोड़ को पार कर जाएगी.