मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Lucknow : कांग्रेस नेता के घर पर छापा मारा गया, बिजली चोरी का खुलासा, एफआईआर दर्ज होगी

Lucknow : कांग्रेस नेता के घर पर छापा मारा गया, बिजली चोरी का खुलासा, एफआईआर दर्ज होगी

लखनऊ के हुसैनाबाद क्षेत्र में सोमवार सुबह बिजली चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। अखिल भारतीय शिया यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरफ़त आलम के घर पर बिजली चोरी की पुष्टि हुई है। बिजली विभाग की टीम ने सुबह 5:30 बजे उनके आवास पर छापा मारा और इस मामले की कार्रवाई की। अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल ने बताया कि अरफ़त आलम के घर में मीटर से पहले सर्विस केबल काटकर उसमें अतिरिक्त तार जोड़े गए थे, जिससे बिजली चोरी की जा रही थी। इसके कारण मीटर पर कम खपत दिखाई देती थी, जबकि असल में बिजली की खपत बहुत अधिक थी। यह कार्रवाई अधीक्षण अभियंता रमेश चंद पांडेय की अगुवाई में की गई थी, जिसमें अधिशासी अभियंता चौक रमन और एसडीओ उपदेश अग्निहोत्री भी शामिल थे। यह छापेमारी सुरैया मंजिल इलाके में अरफ़त आलम के घर पर की गई थी।

अधीक्षण अभियंता रमेश चंद पांडेय ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है, जिसमें यह देखा जा रहा है कि शिया नेता के घर में कितने किलोवाट का बिजली कनेक्शन था और चोरी के दौरान कितना अधिक लोड उपयोग किया जा रहा था। रिपोर्ट तैयार करने के बाद पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि बिजली चोरी के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि इससे विभाग को आर्थिक नुकसान होता है और यह एक गंभीर अपराध भी है।

Share This
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → मायावती के जन्मदिन पर BSP ने मिशन 2027 को लेकर बड़े ऐलान किए

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,874 +38 (+0.05%)
निफ्टी 24,000 +4 (+0.02%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun