मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

रायबरेली में दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत, कई घायल

रायबरेली में दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सात से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

यह दुर्घटना लालगंज कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-232 पर बदई का पूरवा के पास हुई। बताया जा रहा है कि ऑटो लालगंज से सवारियां लेकर रायबरेली जा रहा था, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर से उसकी टक्कर हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

शादी समारोह से लौट रहे थे यात्री
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो में बैंड-बाजा का सामान रखा हुआ था, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें सवार कुछ लोग शादी या किसी समारोह से लौट रहे थे।

इस घटना पर लालगंज कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह ने जानकारी दी कि हादसे में चार लोगों की मौत हो चुकी है और सात अन्य घायल हुए हैं। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है, लेकिन उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक अलग-अलग इलाकों के रहने वाले थे।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतकों के परिवारों को सूचित करने का प्रयास किया जा रहा है।इस घटना पर लालगंज कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह ने जानकारी दी कि हादसे में चार लोगों की मौत हो चुकी है और सात अन्य घायल हुए हैं। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है, लेकिन उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक अलग-अलग इलाकों के रहने वाले थे।

Share This
अगला लेख → जिला सहकारी बैंक लखनऊ की नई योजना तैयार, अगले वित्तीय वर्ष क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,846 +10 (+0.01%)
निफ्टी 23,998 +2 (+0.01%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun