मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

Lucknow : शराब के चक्कर में मां की हत्या, दो आरोपी हुए गिरफ्तार

Lucknow : शराब के चक्कर में मां की हत्या, दो आरोपी हुए गिरफ्तार

लखनऊ के थाना नगराम क्षेत्र के ग्राम करसंडा में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका की पहचान ग्राम करसंडा निवासी प्रेमा के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतका के बेटे दिलीप कुमार ने अपने पिता, भाई, चाचा और अन्य पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। इस शिकायत के आधार पर थाना नगराम में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मु.अ.सं. 326/2024 धारा 3(5), 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गहराई से जांच के लिए तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, जिसमें सर्विलांस सेल और पुलिस उपायुक्त दक्षिणी की सहायता ली गई। तकनीकी और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी सुलझा ली और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी आकाश ने अपना गुनाह कबूल किया। उसने बताया कि वह शराब का आदी है और शराब के लिए अपनी मां प्रेमा से पैसे मांगता था। घटना के दिन, जब प्रेमा खेत की रखवाली कर रही थीं, तो आकाश और उसके साथी सुलेमान ने वहां पहुंचकर विवाद किया और मफलर से गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।

हत्या को छिपाने के लिए दोनों ने मृतका के गहने (अंगूठी, माला, पायल) और मोबाइल फोन ले लिया और शव को खेत से करीब 50 मीटर दूर नाले में छिपा दिया। हत्या के बाद आकाश ने खुद को निर्दोष साबित करने के लिए मृतका के अंतिम संस्कार में भी भाग लिया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए और तकनीकी साक्ष्यों का उपयोग कर इस हत्याकांड का खुलासा किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share This
अगला लेख → उर्फी जावेद ने फैशन ब्रांड के बर्ताव पर गहरी नाराजगी जताई, क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun