मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Lucknow News :ऑनलाइन ऑर्डर से मंगवाया Veg आ गया Non-Veg, खाते ही पूरे परिवार बिगड़ी तबीयत

Lucknow News :ऑनलाइन ऑर्डर से मंगवाया Veg आ गया Non-Veg, खाते ही पूरे परिवार बिगड़ी तबीयत

लखनऊ : यूपी की राजधानी लखनऊ में फूड डिलीवरी में लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने फूड डिलीवरी ऐप स्विगी से चिली पनीर ऑर्डर किया, लेकिन रेस्टोरेंट के डिलीवरी बॉय ने गलती कर दी, जिसका खामियाजा पूरे ब्राह्मण परिवार को भुगतना पड़ा।

दरअसल, डिलीवरी बॉय ने चिली पनीर की जगह चिली चिकन दे दिया. जब ब्राह्मण परिवार ने चिली पनीर खाना शुरू किया तो उन्हें इसका स्वाद अलग लगा. इसके बाद पूरे परिवार की तबीयत खराब हो गई. उन्होंने रेस्टोरेंट मालिक और डिलीवरी बॉय के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

पूरा मामाल आसियाना का है. यहां के निवासी अनिल कुमार पांडे का पूरा परिवार शुद्ध शाकाहारी है। मंगलवार रात करीब 09:00 बजे उन्होंने स्विगी ऐप के जरिए चाइनीज फ्यूजन रेस्टोरेंट से चिली पनीर का ऑर्डर किया था. थोड़ी देर बाद डिलीवरी ब्वॉय खाना लेकर पहुंचा। इसके बाद अनिल पांडे का परिवार खाना खाने लगा तो उन्हें थोड़ी निराशा हुई. अच्छे से देखने पर उन्हें पता चला कि यह पनीर नहीं बल्कि चिकन है. इसके बाद उनके पूरे परिवार की तबीयत खराब रहने लगी. उसकी पत्नी को उल्टी होने लगी.

Share This
अगला लेख → Amethi News : बीजेपी नेता की चाकू से गोदकर हत्या , कमरे में …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,727 -109 (-0.14%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun