Lucknow News : निर्माणाधीन बिल्डिंग अचानक ढही , मचा हड़कंप
लखनऊ में आज बड़ा हादसा हो गया, जहां बुधवार दोपहर आर्यनगर में एक निर्माणाधीन इमारत अचानक ढह गई. जानकारी के मुताबिक, बेसमेंट में खुदाई चल रही थी, इसी दौरान इमारत के ठीक बगल वाली इमारत में पहले दरार आई और फिर ढह गई. दोनों इमारतें महज 2 मिनट में ढह गईं. बाटा डेन पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है, नगर निगम कमिश्नर भी पहुंच गए हैं.
निर्माणाधीन मकान के ठीक बगल वाले मकान में किराए पर रहने वाले परिवार हंगामा कर रहे हैं, मुआवजे की मांग कर रहे हैं. इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. जानकारी के मुताबिक, वकील अनिल द्विवेदी उर्फ रामजी आर्यनगर में अपना मकान बनवा रहे थे, जहां डेढ़ महीने पहले कोने वाले मकान के बेसमेंट की खुदाई हुई थी.