मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Mahoba News : शहर में काली गैंग का तांडव, कुआ पूजन में उपद्रव कर की फायरिंग, परिवार पर किया जानलेवा हमला

Mahoba News : शहर में काली गैंग का तांडव, कुआ पूजन में उपद्रव कर की फायरिंग, परिवार पर किया जानलेवा हमला

महोबा शहर में काली गैंग का आतंक देखने को मिला है। कुआ पूजन कार्यक्रम में दबंगों ने जमकर तांडव किया। शिकायत के बावजूद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने से दबंगों ने एक बार फिर परिवार पर लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला कर मारपीट कर दी। इस जानलेवा हमले में सगे चाचा-भतीजे गंभीर रूप से लहूलुहान हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। परिवार ने कोतवाली पुलिस पर निष्क्रियता के आरोप भी लगाए हैं।

दरअसल आपको बता दें कि गुंडों की गुंडई का यह पूरा मामला महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के सत्तीपुरा मोहल्ले का है। जहां काली गैंग के 10 दबंगों ने जमकर तांडव किया है। बताया जाता है की बीती रात सत्तीपुरा मोहल्ले में निवास करने वाले आशीष कुशवाहा के पुत्र सक्षम का कुआं पूजन कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि तभी हिस्ट्रीसीटर अजय काली अपने साथियों के साथ कुआं पूजन कार्यक्रम में शराब के नशे में हंगामा करने लगा। पीड़ित परिवार का महेंद्र कुमार कुशवाहा बताता है कि कार्यक्रम में महिलाएं डांस कर रही थी तभी अजय काली और उसके साथी जबरन डांस को लेकर विवाद पर उतारू हो गया। मना करने के बावजूद भी दबंग महिलाओं के बीच डांस करने को लेकर विवाद करता रहा।

काली गैंग के लोगों द्वारा किए जा रहे उपद्रव से परेशान लोगों ने बमुश्किल समझाकर सभी को वहां से हटाया लेकिन आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर दबंग ने वापस आकर कार्यक्रम स्थल में हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। जिससे डरे सहमें सभी परिजन देर रात कोतवाली पुलिस को तहरीर देने पहुंचे लेकिन आरोप है कि मामले की तहरीर के बावजूद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जबकि परिवार ने हिस्ट्री सीटर दबंग के खौफ के चलते कोई भी अनहोनी घटना का अंदेशा जताया था, लेकिन पुलिस की निष्क्रियता और शिथिलता के चलते दबंगों के हौसले बुलंद हो गए। बताया जाता है कि आज जब परिवार के लोग घर पर थे तभी अचानक अजय काली अपने 10 साथियों के साथ हमलावर हो गया। लोहे की रॉड लाठी डंडों से मारपीट कर तांडव का डाला। इस मारपीट में सगे चाचा भतीजा घायल हुए हैं। गुंडो की गुंडई और मारपीट से चाचा प्रभु दयाल कुशवाहा और भतीजा सूरज गंभीर रूप से घायल है। वारदात को अंजाम देखकर सभी गुंडे मौके से फरार हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया और पुलिस को सूचना दे दी गई। परिवार के लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते पुलिस शिकायत के आधार पर दबंगों पर कार्रवाई करती तो शायद दबंग हमलावर ना होते और उन पर जल लेवा हमला करने की हिम्मत ना जुटा पाते। लेकिन शहर कोतवाली पुलिस की निष्क्रियता से चाचा-भतीजे लहूलुहान अस्पताल में भर्ती है।

Share This
अगला लेख → Bareilly News : महिला अस्पताल के SNCU वार्ड में लगी भीषण आग,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun