मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार थानों के प्रभारी बदले

लखनऊ, 07 जुलाई 2026 (यूएनएस)। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया। पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगराम, नाका, मदेयगंज और निगोहां थानों के प्रभारी बदल दिए गए हैं। नगराम, नाका, मदेयगंज और निगोहां को मिले नए थानाध्यक्ष […]

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार थानों के प्रभारी बदले

लखनऊ, 07 जुलाई 2026 (यूएनएस)। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया। पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगराम, नाका, मदेयगंज और निगोहां थानों के प्रभारी बदल दिए गए हैं।

नगराम, नाका, मदेयगंज और निगोहां को मिले नए थानाध्यक्ष

जारी तबादला आदेश के मुताबिक, मदेयगंज के थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह को नगराम थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, नगराम के थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी को नाका थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में निगोहां के थानाध्यक्ष अनुज कुमार तिवारी का स्थानांतरण कर उन्हें मदेयगंज थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि ठाकुरगंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार कनौजिया को पदोन्नत जिम्मेदारी देते हुए निगोहां थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नगराम और निगोहां थानों के पूर्व प्रभारी लगभग दो वर्षों से अपने-अपने थानों में तैनात थे। नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया और कार्य प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह तबादले किए गए हैं।

पुलिस आयुक्त कार्यालय ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस कमिश्नरेट का कहना है कि समय-समय पर प्रशासनिक आवश्यकताओं और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए इस प्रकार के स्थानांतरण किए जाते हैं, ताकि पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुख बनाया जा सके।

Share This
अगला लेख → बंथरा में पिटाई से घायल युवक की मौत के बाद हंगामा, शव रखकर क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Mist
💧 94% 💨 5 km/h
Dehradun