मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बंथरा में पिटाई से घायल युवक की मौत के बाद हंगामा, शव रखकर किया प्रदर्शन; एफआईआर दर्ज होने पर समाप्त हुआ धरना

लखनऊ, 07 जुलाई 2026 (यूएनएस)। राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में बकरी को बाइक से टक्कर लगने के बाद हुई मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो जाने पर मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। करीब साढ़े पांच घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस […]

बंथरा में पिटाई से घायल युवक की मौत के बाद हंगामा, शव रखकर किया प्रदर्शन; एफआईआर दर्ज होने पर समाप्त हुआ धरना

लखनऊ, 07 जुलाई 2026 (यूएनएस)। राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में बकरी को बाइक से टक्कर लगने के बाद हुई मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो जाने पर मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। करीब साढ़े पांच घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बंथरा थाना क्षेत्र के मवई पड़ियाना गांव निवासी 32 वर्षीय जितेंद्र कुमार 27 जून को अपनी बाइक की मरम्मत कराने मवई चौराहा जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक से एक बकरी को हल्की टक्कर लग गई। आरोप है कि इसी बात को लेकर गांव के महिपाल रावत और उसके भतीजे अनीस सहित अन्य लोगों ने जितेंद्र के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

बकरी को बाइक से टक्कर लगने के विवाद में 10 दिन पहले हुई थी मारपीट, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

घटना के बाद परिजनों ने उन्हें दुबग्गा स्थित न्यू लखनऊ सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। मृतक के चाचा अनिल कुमार के अनुसार, घटना के बाद उन्होंने बंथरा थाने में शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया था, लेकिन आरोपी पक्ष द्वारा इलाज का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिए जाने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। उनका आरोप है कि कुछ समय बाद आरोपियों ने इलाज का खर्च देना बंद कर दिया, जिसके चलते उपचार प्रभावित हुआ और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जितेंद्र को उनकी बहन पिंकी के घर खुशहालगंज ले जाया गया, जहां सोमवार रात उनकी मौत हो गई।

मंगलवार तड़के परिजन दोबारा बंथरा थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। परिजनों का आरोप है कि तत्काल रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर उनका आक्रोश बढ़ गया। इसके बाद उन्होंने फतेहगंज-नारायणपुर रोड स्थित मवई चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही बंथरा थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाद में कृष्णानगर के सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे, लेकिन परिजन और ग्रामीण एफआईआर दर्ज होने तक प्रदर्शन पर डटे रहे।

करीब सुबह आठ बजे शुरू हुआ प्रदर्शन दोपहर लगभग डेढ़ बजे समाप्त हुआ, जब पुलिस ने मृतक के पिता रामकुमार रावत की तहरीर पर आरोपी महिपाल रावत के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को जांच के दौरान अन्य नामों को भी शामिल करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।

मृतक के छोटे भाई सुमित ने बताया कि घटना वाले दिन वह अपने भाई के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक से एक बकरी छू गई, जिसके बाद महिपाल और अनीस सहित अन्य लोगों ने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ रखा था, जबकि अन्य लोग उनके भाई की पिटाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि समय पर इलाज के लिए आर्थिक सहायता मिल जाती तो संभवतः उनके भाई की जान बच सकती थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Share This
अगला लेख → बंथरा में किराना व्यापारी के घर चोरी करते दो आरोपी पकड़े गए,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Mist
💧 94% 💨 5 km/h
Dehradun