मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन पर रोक का मायावती ने किया स्वागत, सरकार को दी नियमों के तहत नियमितीकरण की सलाह

बसपा प्रमुख मायावती ने रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की 38 इमारतों पर प्रस्तावित ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगाए जाने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि केवल जौहर विश्वविद्यालय ही नहीं, बल्कि नियमों का पूरी तरह पालन न कर पाने वाले अन्य शिक्षण संस्थानों के मामले में भी सरकार को बुलडोजर कार्रवाई के बजाय नियमितीकरण की नीति अपनानी चाहिए, ताकि छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो।

जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन पर रोक का मायावती ने किया स्वागत, सरकार को दी नियमों के तहत नियमितीकरण की सलाह

लखनऊ | 28 जुलाई 2026 (यूएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने रामपुर स्थित समाजवादी पार्टी नेता आजम खान के पारिवारिक ट्रस्ट द्वारा स्थापित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की 38 इमारतों पर प्रस्तावित ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगाए जाने के फैसले का स्वागत किया है।

मायावती ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी अपने बयान में कहा कि स्वीकृत नक्शे के अभाव में रामपुर विकास प्राधिकरण द्वारा विश्वविद्यालय की इमारतों को ध्वस्त करने की कार्रवाई पर अंतिम सुनवाई तक रोक लगाया जाना उचित और स्वागत योग्य निर्णय है।

उन्होंने कहा कि केवल जौहर विश्वविद्यालय ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के अन्य ऐसे शिक्षण संस्थान भी, जहां निर्माण संबंधी नियमों का पूर्ण पालन नहीं हो सका है, उनके मामलों में भी सरकार को बुलडोजर कार्रवाई के बजाय नियमितीकरण और आवश्यक सुधार की नीति अपनानी चाहिए।

बसपा प्रमुख ने कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी प्रशासनिक कार्रवाई से वहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की शिक्षा और भविष्य प्रभावित न हो। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार उनकी इस जनहितैषी सलाह पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।

गौरतलब है कि मुरादाबाद मंडलायुक्त की अदालत ने सोमवार को मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को अंतरिम राहत देते हुए अंतिम सुनवाई तक विश्वविद्यालय की 38 इमारतों के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण पर रोक लगा दी थी। इसके बाद मायावती ने इस फैसले का सार्वजनिक रूप से समर्थन किया।

Share This
अगला लेख → लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पर अखिलेश का तंज, बोले- ‘जो चढ़ावा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun