मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, सारांश जैन को पहला मौका; जडेजा-बुमराह की वापसी

बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल कप्तान और केएल राहुल उपकप्तान होंगे। युवा ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है, जबकि रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। बुमराह और साई सुदर्शन का चयन फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर रहेगा।

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, सारांश जैन को पहला मौका; जडेजा-बुमराह की वापसी

नई दिल्ली, 28 जुलाई 2026। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी। 15 अगस्त से शुरू होने वाली इस श्रृंखला में टीम इंडिया की कमान एक बार फिर शुभमन गिल के हाथों में होगी, जबकि अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है।

टीम चयन में सबसे बड़ी चर्चा युवा ऑलराउंडर सारांश जैन को लेकर रही, जिन्हें पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम उन्हें राष्ट्रीय टीम में चयन के रूप में मिला है।

विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल संभालेंगे। बल्लेबाजी विभाग में यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल को भी मौका मिला है। ऑलराउंडर के तौर पर रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार टीम का हिस्सा हैं।

तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई जसप्रीत बुमराह करेंगे। उनके साथ मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ को भी टीम में जगह मिली है। हालांकि, बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन का चयन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) से फिटनेस मंजूरी मिलने पर ही प्रभावी होगा। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होने के कारण टीम में शामिल नहीं किए गए हैं।

पिछली टेस्ट टीम की तुलना में इस बार रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है, जबकि नीतीश रेड्डी, हर्ष दुबे और वॉशिंगटन सुंदर टीम से बाहर हैं। जडेजा लंबे अंतराल के बाद टेस्ट टीम में लौटे हैं।

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम

कप्तान: शुभमन गिल
उपकप्तान: केएल राहुल
यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन।

* साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह का चयन फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन है।

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज कार्यक्रम
पहला टेस्ट: 15–20 अगस्त 2026, गॉल
दूसरा टेस्ट: 23–27 अगस्त 2026, कोलंबो

Share This
अगला लेख → जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन पर रोक का मायावती ने किया …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun