मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

MCD में नामित 14 विधायकों की सूची ,कौन हैं ये और क्या होगी इनकी जिम्मेदारी ?

MCD में नामित 14 विधायकों की सूची ,कौन हैं ये और क्या होगी इनकी जिम्मेदारी ?

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में प्रतिनिधित्व करने हेतु 14 विधायकों को नामित किया है। यह नामांकन नगर निगम अधिनियम, 1957 की धारा 3(3)(बी)(ii) के अंतर्गत किया गया है।

इस अवसर पर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि नामित विधायक नगर निगम के बजट निर्माण, शहरी प्रशासन और नगर निकाय की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में सहयोग करेंगे। इसके साथ ही, वे स्वच्छता, बुनियादी ढांचे के विकास और अन्य नगर निगम से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य करेंगे, जिससे दिल्ली के नागरिकों का जीवन स्तर सुधर सके।

नामित विधायकों की सूची:

  1. अनिल कुमार शर्मा (आर.के. पुरम)
  2. चंदन कुमार चौधरी (संगम विहार)
  3. जितेंद्र महाजन (रोहतास नगर)
  4. कर्नैल सिंह बस्ती (शकूर बस्ती)
  5. मनोज कुमार शौकीन (नांगलोई जाट)
  6. नीलम पहलवान (नजफगढ़)
  7. प्रद्युम्न सिंह राजपूत (द्वारका)
  8. प्रवेश रत्न पटेल (पटेल नगर)
  9. राज कुमार भाटिया (आदर्श नगर)
  10. राम सिंह नेताजी (बदरपुर)
  11. रवि कांत त्रिलोकपुरी (त्रिलोकपुरी)
  12. संजय गोयल (शाहदरा)
  13. सुरेंद्र कुमार (गोकलपुर)
  14. तरविंदर सिंह मरवाह (जंगपुरा)

इन विधायकों की भूमिका विधानसभा और एमसीडी के बीच समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण होगी। वे शहरी विकास, कचरा प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण और सार्वजनिक स्वच्छता जैसी चुनौतियों के समाधान में योगदान देंगे। इससे दिल्ली की नगर निगम सेवाओं को और मजबूत करने और शहर के सतत विकास को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

संविदा कर्मचारियों के लिए 800 करोड़ रुपये का बजट आवंटन

हाल ही में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने अपने 12,000 संविदा कर्मचारियों के वेतन और नियमितीकरण के लिए 800 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।

इसके अलावा, 2024-25 और 2025-26 के बजट को अंतिम रूप देने के लिए एमसीडी की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। हालांकि, बैठक के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पार्षदों के बीच तीखी बहस और नारेबाजी के कारण सदन में हंगामा देखने को मिला। इसी बीच, 2024-25 के संशोधित बजट अनुमानों और 2025-26 के बजट अनुमानों को पारित कर दिया गया।

यह पहल दिल्ली सरकार की शहरी प्रशासन को मजबूत करने, जवाबदेही सुनिश्चित करने और नगर निगम की सेवाओं में सुधार लाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Share This
अगला लेख → दिल्ली-NCR से देहरादून तक नया एक्सप्रेस-वे, जानें कहां से हो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun